Jammu : घर से लापता हुआ सैनिक पांच दिन बाद मिला, सेना की टेरिटोरियल आर्मी में है तैनात

जिला राजौरी में तैनात तीस वर्षीय जवान छुट्टी पर अपने घर पर आया हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में वह अपने घर से 16 अक्टूबर को लापता हो गया था। परिवार वालों ने पहले सोचा की कुलदीप अपनी ड्यूटी पर लौट गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:21 PM (IST)
Jammu : घर से लापता हुआ सैनिक पांच दिन बाद मिला, सेना की टेरिटोरियल आर्मी में है तैनात
जब उसका मोबाइल फोन बंद हुआ था तो उसकी लोकेशन जम्मू शहर की आ रही थी।

जम्मू, जागरण संवाददाता: सेना की टेरिटोरियल आर्मी (टीए) का लापता जवान पांच दिन बाद शहर के प्रीत नगर से बरामद हो गया। जवान 16 अक्टूबर को अपने घर भलवाल के गांव कैंग से लापता हो गया था।

वह किन परिस्थितियों में लापता हुआ था और वह प्रीत नगर में कैसे पहुंचा पुलिस इस बात का पता लगा रही है। एसएचओ घरोटा ख्यातीमान खजूरिया के अनुसार लापता हुए जवान कुलदीप सिंह को बरामद करने के बाद उसके बयान दर्ज किए जा रहे है। थाने में उसके परिवार के सदस्यों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

जिला राजौरी में तैनात तीस वर्षीय जवान छुट्टी पर अपने घर पर आया हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में वह अपने घर से 16 अक्टूबर को लापता हो गया था। परिवार वालों ने पहले सोचा की कुलदीप अपनी ड्यूटी पर लौट गया है। जब उसकी यूनिट में उसके बारे में पता किया गया तो वह वहां भी नहीं पहुंचा था।

सैन्य जवान के लापता होने से सेना के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुट गई। कुलदीप का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। जिसके उसके परिवार वाले और परेशान हो गए। बताया जा रहा है कि जब उसका मोबाइल फोन बंद हुआ था तो उसकी लोकेशन जम्मू शहर की आ रही थी।

शुक्रवार सुबह घरोटा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि भलवाल से लापता हुआ सेना का जवान प्रीत नगर इलाके में देखा गया है। इसके बाद गांधी नगर पुलिस की मदद से घरोटा पुलिस ने जवान के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

काफी मशक्कत के बाद जवान को बरामद कर लिया गया। उसे बरामद करने के बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच में करवाई। कानूनी कार्रवाई को पूरा करने के बाद जवान को उसके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिस्थितियों को देख तो यही लगता है कि जवान स्वयं गायब हुआ था। मामले की पूरी सच्चाई सामने आने के बाद ही पुलिस इस बारे में स्पष्ट जानकारी देगी।

chat bot
आपका साथी