Jammu Division Chess Tournament: जम्मू संभाग से शह-मात के 10 खिलाड़ी चयनित, 20 मार्च को जेएंडके यूटी चेस प्रतियोगिता में लेंगे भाग

ऑल जम्मू कश्मीर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित जम्मू संभाग की सीनियर चेस प्रतियोगिता आज यानि बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जम्मू संभाग के 10 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। 20 मार्च को खिलाड़ियों का जम्मू कश्मीर यूटी चेस प्रतियोगिता में आमना सामना होगा।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 04:52 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 04:52 PM (IST)
Jammu Division Chess Tournament: जम्मू संभाग से शह-मात के 10 खिलाड़ी चयनित, 20 मार्च को जेएंडके यूटी चेस प्रतियोगिता में लेंगे भाग
जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के संयुक्त सचिव एवं संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए।

जम्मू, जागरण संवाददाता। ऑल जम्मू कश्मीर चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित जम्मू संभाग की सीनियर चेस प्रतियोगिता आज यानि बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जम्मू संभाग के 10 खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। अब 20 मार्च को जम्मू और कश्मीर संभाग के 10-10 खिलाड़ियों का जम्मू कश्मीर यूटी चेस प्रतियोगिता में आमना सामना होगा।

जम्मू शहर के गुम्मट स्थित होटल नेक में आज जम्मू संभाग की चेस प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जम्मू कश्मीर स्पोटर्स काउंसिल के संयुक्त सचिव एवं संभागीय खेल अधिकारी अशोक सिंह ने किया। उन्होंने जम्मू संभाग की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। ऑल जम्मू कश्मीर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले स्विस साफ्टवेयर के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय चेस नियमों के तहत हुए। जम्मू संभाग की सीनियर ओपन वर्ग के चेस मुकाबलों में 10 खिलाड़ियों का पुरुष एवं महिला वर्ग की टीम के लिए किया गया है। इसमें सुमित ग्रोवर, अतुल कुमार गुप्ता, मीनल गुप्ता, सोहम कमाेत्रा, मैक्सिम सिंह, आशुतोष जम्वाल, संयम बारिया, अरविंदु, अरविंद शर्मा और सुपर्ब जैन शामिल हैं।

चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब 20 मार्च को जम्मू और कश्मीर संभाग के खिलाड़ियों के बीच जेएंडके यूटी चेस प्रतियोगिता में आमना-सामना होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (आइडीपीएस) सुंजवां जम्मू में खेले जाएंगे। जम्मू संभाग की चेस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बलदेव राज, कुलजीत सिंह जम्वाल, विवेक भारी व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी