J&K Weather Update: बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला

पिछने 24 घंटों से तापमान में हल्की गिरावट और बारिश के बाद रविवार के दिन धूप सेकने का लुत्फ उठाया जा रहा है। वहीं शनिवार को रामबन के बनिहाल क्षेत्र में भूस्खलन के चलते बंद हुआ जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को खुल गया है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 02:13 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 02:13 PM (IST)
J&K Weather Update: बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला
कश्मीर के अधिकतम क्षेत्रों में हल्की धूप निकली हुई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता । जम्मू-कश्मीर में शनिवार को हुई बारिश, बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। कश्मीर के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। कश्मीर के अधिकतम क्षेत्रों में हल्की धूप निकली हुई है। उसके बावजूद ठंड परेशान कर रही है। वहीं जम्मू में सुबह से ही धूप निकली हुई है और मौसम राहत भरा है। पिछले दिनों तेज धूप के चलते धूप सेकना मुश्किल हो गया था लेकिन 24 घंटों से तापमान में हल्की गिरावट और बारिश के बाद रविवार के दिन धूप सेकने का लुत्फ उठाया जा रहा है। वहीं शनिवार को रामबन के बनिहाल क्षेत्र में भूस्खलन के चलते बंद हुआ जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को खुल गया है। दोनों तरफ से छोटी गाउ़ियों को छोड़ा गया है जबकि बड़ी फसी गाड़ियों को निकाला जा रहा है। शाम को श्रीनगर से जम्मू के लिए बड़ी गाड़ियाें को छोड़ा जाएगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार आज से जम्मू में मौसम रहेगा वहीं कश्मीर में भी शाम से मौसम ठीक हो जाएगा।कुछ दिनों तक तापमान सामान्य रहने के बाद गर्मी बढ़ने लगेगी।  पिछले 24 घंटों में बनिहाल में सबसे ज्यादा 24.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।भद्रवाह में 19.9 एमएम, बटोकत में 8.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुपवाड़ा में 17.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुकरनाग में 23.5, गुलमर्ग में 17.2, पहलगाम में 12.5 एमएम, काजीगुंड में 19.2 एमएम, श्रीनगर में 9.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जम्मू में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.7, बनिहाल का अधिकतम तापमान 10.8, न्यूनतम तापमान 5.6, बटोत में अधिकतम तापमान 9.1 जबकि न्यूनतम तापमान 5.0, कटड़ा में अधिकतम तापमान 20.8, न्यूनतम तापमान 10.2, भद्रवाह में अधिकतम तापमान 10.9, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में अधिकतम तापमान 5.0, न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पहलगाम का न्यूनतम तापमान -6.0 कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान -0.1, कुकरनाग में न्यूनतम तापमान 0.4, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

chat bot
आपका साथी