जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, हाइवे खुला

कश्मीर में 20 दिवसीय चिल्ले खुर्द (कम तीव्रता की ठंड) राहत भरा रहा लेकिन 10 दिवसीय चिल्ले बच्चा (समाप्त होता सर्दी का मौसम) ने शुरू में तेवर दिखा दिए।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 04:04 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:28 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, हाइवे खुला
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में आई गिरावट, हाइवे खुला

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर हुई बारिश व बर्फबारी ने एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट लाई है। कश्मीर घाटी में रात से ही मौसम साफ है परंतु चल रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया है। हालांकि जम्मू में बारिश थमने के बाद सुबह तो ठंड रही परंतु दोपहर बाद सूर्य देवता के निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। यही नहीं शुष्क मौसम रहने की संभावना है। वहीं जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भी वाहनों की आवाजाही नियमित रूप से जारी है।

कश्मीर में 20 दिवसीय चिल्ले खुर्द (कम तीव्रता की ठंड) राहत भरा रहा, लेकिन 10 दिवसीय चिल्ले बच्चा (समाप्त होता सर्दी का मौसम) ने शुरू में तेवर दिखा दिए। पहले दिन उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी शुरू हो गई। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज सुबह का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वीरवार को यह तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी वजह से यहां न्यूनतम तापमान - 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान - 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग में - 0.9 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके अलावा जम्मू शहर में 11.5 डिग्री सेल्सियस, कटड़ा में 9.4, बनिहाल में 2.8, बटोत में 4.0 और भद्रवाह में रात का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खराब मौसम के बावजूद जम्मू-श्रीनगर हाईवे यातायात के लिए खुला रहा। सर्द मौसम में भी माता वैष्णो देवी यात्रा सुचारु रूप से जारी है। आधार शिविर कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा जो खराब मौसम के कारण कई बार स्थगित रही आज मौसम में सुधार होने के बाद सुचारू रूप से जारी है।

chat bot
आपका साथी