रंग में आने लगे सूर्यदेव, पारा 41 के डिग्री पार

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का असर जम्मू कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है। सूर्यदेव अब रंग में आने लगे हैं। जम्मू में सोमवार को तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 05:07 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 05:07 AM (IST)
रंग में आने लगे सूर्यदेव, पारा 41 के डिग्री पार
रंग में आने लगे सूर्यदेव, पारा 41 के डिग्री पार

जागरण संवाददाता, जम्मू : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का असर जम्मू कश्मीर में भी देखने को मिल रहा है। सूर्यदेव अब रंग में आने लगे हैं। जम्मू में सोमवार को तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जम्मू में बीते चार दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। हालांकि अभी जम्मू में लू का प्रकोप नहीं है। अगर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगेगी। उसके बाद जनजीवन बेहाल होने लग जाएगा। मौसम में आ रहे इस बदलाव से सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। डाक्टरों ने अभी से दोपहर को बाहर निकलने से बचने की सलाह देने लगे हैं। अगले कुछ दिनों में गर्मी भयंकर रूप ले सकती है। राहत भरी बात यह है कि मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के कुछेक क्षेत्रों में 29 मई से 31 मई तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

दूसरी तरफ श्रीनगर में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिक तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जनजीवन को तपा रहा नौतपा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से नौतपा का आरंभ माना जाता है। इसकी शुरुआत होते ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगती है। इस साल 25 मई सोमवार से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गया और 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। इस अवधि के शुरुआती नौ दिन जनजीवन को बेहद तपाने वाले होते हैं। इसलिए इन नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है।

chat bot
आपका साथी