J&K Weather Update: तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार, बारिश का इंतजार

चिपचिपाती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को जीना बेहाल कर रहा है। उमस भरी गर्मी लगातार परेशान कर रही है। जिसके चलते लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस गर्मी के आगे पंखे कूलर ऐसी भी नकारा साबित हो रहे हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 11:21 AM (IST)
J&K Weather Update: तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार, बारिश का इंतजार
सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : चिपचिपाती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को जीना बेहाल कर रहा है। उमस भरी गर्मी लगातार परेशान कर रही है। जिसके चलते लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस गर्मी के आगे पंखे, कूलर, ऐसी भी नकारा साबित हो रहे हैं। उस पर बिजली कटौती जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन की गर्मी के साथ-साथ रात की गर्मी भी बेचैन कर रही है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। आगे भी जल्द बारिश के आसार नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का इंतजार हो रहा है लेकिन यह इंतजार बढ़ता ही जा रहा है।पिछले सप्ताह से ही चिपचिपाती गर्मी पड़ रही है।

खासकर पिछले तीन दिनों से उमस वाली गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हैं। मंगलवार सुबह होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सूरज जैसे-जैसे चढ़ता जा रहा है वैसे वैसे उमस के साथ तपन भी बढ़ती जा रही है। जम्मू में मानसून पहुंचने का सही समय 28 जून है लेकिन अभी तक मानसून नहीं पहुंचे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने 13 जून को बारिश के साथ ही कह दिया था कि मानसून जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लेह में भी दस्तक दे चुके हैं लेकिन उस बारिश के मानसून पहुंचने का कोई भी मापदंड पूरा नहीं हुआ।

मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि 4 से 6 जुलाई के बीच मानसून की बारिश होने की संभावना है। तब तक मौसम इसी तरह पसीने छुड़ाता रहेगा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 33.4 जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  

chat bot
आपका साथी