Jammu Kashmir : चुनावी रैलियों में भूमि घोटाले के लिए नेकां, पीडीपी पर बरसे तरूण चुग और अनुराग ठाकुर

जम्मू में भाजपा के प्रचार की कमान संभाल रहे जम्मू कश्मीर प्रभारी तरूण चुग व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चुनावी रैलियों में भूमि घोटाले के लिए नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी पर बरसे। फारूक अब्दुल्ला वन भूमि पर बंगला बनाने की धांधली की जांच करवान पर जोर

By VikasEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:35 PM (IST)
Jammu Kashmir : चुनावी रैलियों में भूमि घोटाले के लिए नेकां, पीडीपी पर बरसे तरूण चुग और अनुराग ठाकुर
तरूण चुग व अनुराग ठाकुर चुनावी रैलियों में भूमि घोटाले के लिए नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी पर बरसे।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । जम्मू में भाजपा के प्रचार की कमान संभाल रहे जम्मू कश्मीर प्रभारी तरूण चुग व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को चुनावी रैलियों में भूमि घोटाले के लिए नेशनल कांफ्रेंस व पीडीपी पर बरसे। भाजपा के इन दिग्गजों ने फारूक अब्दुल्ला वन भूमि पर बंगला बनाने की धांधली की जांच करवानपर जोर देने के साथ अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवार पर आम लोगों को लूटने का आरोप लगाया।

लोगों को लूटते आए अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवार 

तरूण चुग ने सांबा जिले के सीमावर्ती रामगढ़ में व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जम्मू जिले के अखनूर में चुनावी बैठकों को संबोधित किया।तरूण चुग ने कहा कि भूमि घोटालों को शह देने वाले फारूक अब्दुल्ला 370 बहाल करने के लिए उस पाकिस्तान से मदद मांग रहे हैं जो आतंकवाद को शह देने के साथ सीमांत क्षेत्रों में गोले बरसा कर लोगों की जान ले रहा है। चुग ने कहा कि जम्मू कश्मीर को लूट कर आलीशान बंगले बनाने वाले फारूक को लोगों से कुछ लेना देना नही है।

वहीं अखनूर में चुनावी रैली में अनुराग ठाकुर ने जोर दिया कि धांधली कर वन भूमि पर बंगला बनाने वाले फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कहा कि जम्मू कश्मीर मेें हालात खराब होने के लिए नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस व पीडीपी जिम्मेवार हैं। रोशनी घाटाले में शामिल लोग इन पार्टियों के पूर्व मंत्री व उनके करीबी हैं। उनके भ्रष्टाचार के कारण आम लोग दरबदर हुए। अब 370 हटने के बाद विकास, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की राह हमवार हो गई। अखनूर के खौड़, भलवाल ब्राहमणा व सुंगल में हुई चुनावी रैलियों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डा नरेन्द्र सिंह, उप प्रधान मदन लाल शर्मा व भाजपा की अखनूर इकाई के नेता, कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इसी बीच भाजपा के स्टार प्रचारकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना व उनकी टीम के नेता संभाग के विभिन्न जिलों में प्रचार कर रहे हैं। रैना ने कठुूआ जिले के बनी बसोहली में चुनावी बैठकाें को संबोधित किया। वहीं पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने सरानू व गोधर पंचायतों में चुनावी बैठकों को संबोधित कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा।

chat bot
आपका साथी