Jammu: पेंटिंग के जरिए बच्चे करवा रहे जम्मू की नदियों ने दर्शन, 45 स्कूलों से 110 बच्चों ने लिया पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग

हिमालय एवियन हर साल जम्मू कश्मीर के बच्चों ने लिए पक्षियों पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करता है जिसमें 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का काम बाद में पेंटिंग प्रदर्शनी में भी दिखाया जाता है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:05 PM (IST)
Jammu: पेंटिंग के जरिए बच्चे करवा रहे जम्मू की नदियों ने दर्शन, 45 स्कूलों से 110 बच्चों ने लिया पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का काम बाद में पेंटिंग प्रदर्शनी में भी दिखाया जाता है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: दि हिमायन एवियन की ओर से नदी के परिंदे विषय पर जारी पेंटिंग प्रतियोगिता में जम्मू क्षेत्र की नदियों की रंगत दिखाई पड़ने लगी है। अभी 45 स्कूलों से 110 बच्चों ने कागज पर नदियों का चित्रण किया है और इसमें बखूबी से परिंदों की दुनिया को पिरोया है।

इस साल जबरदस्त रुझान इस पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा है। बनी के कुछ बच्चों ने सेवा नदी के दर्शन अपनी पेंटिंग में कराए हैं। वहीं अखनूर क्षेत्र के बच्चों ने चिनाब नदी के अलग अलग घाट का प्रदर्शन अपनी पेंटिंग में किया है। जम्मू के अधिकांश बच्चों ने तवी नदी में परिंदों की दुनिया को पिरोया है तो कुछ बच्चों ने बताया कि सीमांत इलाके में तवी की रंगत और बढ़ जाती है क्योंकि यहां पर तवी नदी के किनारे प्रवासी परिंदों से भर जाते हैं।

वहीं कुछ बच्चों ने तवी ब्रिज दिखाते हुए बैक ग्राउंड में बाबे वाली माता मंदिर को दिखाया है। ऊधमपुर के बच्चों ने दिविका नदी का बखूबी से चित्रण किया है। कुछ बच्चों ने रामबन से गुजरने वाली चिनाब नदी का भी चित्रण किया है। पेंटिंग प्रतियोगिता में कुछ प्रविष्टियां कश्मीर से भी मिली हैं। आयोजकों का कहना है कि पेंटिंग प्रतियोगिता अभी सप्ताह भर तक चलेगी। इस दौरान काफी और बच्चों के भाग लेने की उम्मीद है। पिछले साल 142 बच्चों ने वार्षिक पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था।

सीएम शर्मा ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता का मकसद बच्चों को प्रकृति से जोड़ना है और उनको परिंदों की जानकारी उपलब्ध करानी है। इसी दिशा में काम चल रहा है। हिमालय एवियन हर साल जम्मू कश्मीर के बच्चों ने लिए पक्षियों पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करता है जिसमें 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का काम बाद में पेंटिंग प्रदर्शनी में भी दिखाया जाता है। 

chat bot
आपका साथी