Jammu: सांबा, राजौरी में संदिग्ध दिखे, , तलाशी अभियान जारी

सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र सदोह और मावा में आज सुबह स्थानीय लोगों ने संदिग्ध देखे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। अब क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी अभियान जारी है।राजौरी के टंडवाल ठंडाकस्सी क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:25 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:51 PM (IST)
Jammu: सांबा, राजौरी में संदिग्ध दिखे, , तलाशी अभियान जारी
सुरक्षाबलों ने सांबा और कठुआ जिलों में स्थानीय लोगों द्वार संदिग्ध देखे जाने उपरांत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू, जेएनएन। सुरक्षाबलों ने सांबा और राजौरी जिलों में स्थानीय लोगों द्वार संदिग्ध देखे जाने के उपरांत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र सदोह और मावा में आज सुबह स्थानीय लोगों ने संदिग्ध देखे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। अब क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा संयुक्त रूप से तलाशी अभियान जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

इसी बीच राजौरी के टंडवाल ठंडाकस्सी क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली है कि क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध देखे गए हैं। इसी के उपरांत पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेरकर तलाशी अभियान जारी कर दिया है। सड़क मार्ग पर यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी