Jammu Kashmir: सलाथिया ने भाजपा पर लगाया विश्वासघात का आरोप, कहा- लोगों की भावनाओं से खेला

सलाथिया का कहना था कि भाजपा अजीबोगरीब विचारधारा से ग्रसित है।उनकी विचारधारा लोकतंत्र को पंगु बना रही है। उनके नेता बदले की भावना से राजनीति करते हैं। उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है।वहीं नेशनल कांफ्रेंस के पास सबकी सेवा करने का अपना एक रिकार्ड है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 09:03 PM (IST)
Jammu Kashmir: सलाथिया ने भाजपा पर लगाया विश्वासघात का आरोप, कहा- लोगों की भावनाओं से खेला
सलाथिया का कहना था कि भाजपा अजीबोगरीब विचारधारा से ग्रसित है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह सलाथिया ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सभाओं में भारतीय जनता पार्टी को आइना दिखाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। क्षेत्र का विकास करने और समाज के कल्याण के कार्य करने के बजाए पार्टी ने लोगों की भावनाओं से खेलने का काम किया है। पार्टी नेताओं ने अपने हितों को हमेशा प्राथमिकता दी जबकि युवाओं, किसानों और ग्रामीणों की हर जगह अनदेखी की है।

सलाथिया ने रामपुर, गोरोर, पल्ली, ग्राम रतनपुर और गडवाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा विजयपुर में जिला विकास परिषद चुनावों में वह भाजपा को दिखा दें कि उनकी भावनाओं से खेलने वालों को अब सहन नहीं किया जाएगा। उनकी आवाज, उनके हित्तों की रक्षा नेकां ही कर सकती है। भाजपा ने लोगों के साथ जो विश्वासघात किया है, उसका बदला लेने का मौका आ चुका है। जिन लोगों ने उनकी उपेक्षा की है। वह उन्हें सबक जरूर सीखाएं।

उन्होंने आरोप लगया कि भाजपा ने पढे़ लिखे युवाओं को नौकरियों से वंचित रखा।बेरोजागरी बढ़ती ही जा रही है लेकिन भाजपा को इसकी कोई चिंता नहीं है। आज जम्मू-कश्मीर में एक भी राजनीतिक दल नेशनल कांफ्रेंस के मुकाबले का नेतृत्व नहीं दे सकता। पार्टी के साथ सूझबूझ वाले पढ़े लिखे नेता हैं, जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करते हैं।

सलाथिया का कहना था कि भाजपा अजीबोगरीब विचारधारा से ग्रसित है।उनकी विचारधारा लोकतंत्र को पंगु बना रही है। उनके नेता बदले की भावना से राजनीति करते हैं। उन्हें क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है।वहीं नेशनल कांफ्रेंस के पास सबकी सेवा करने का अपना एक रिकार्ड है।नेकां कभी ऐसा काम नहीं करती कि किसी की भावना को ठेस पहुंचे। कार्यक्रम में क्षेत्र के पंचों, सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 

chat bot
आपका साथी