Jammu Kashmir: धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों के समर्थन में सुनील डिम्पल भूख हड़ताल पर बैठे

मिशन स्टेटहुड के प्रधान सुनील डिम्पल ने क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने व कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की अपील की।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 05:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 05:48 PM (IST)
Jammu Kashmir: धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मचारियों के समर्थन में सुनील डिम्पल भूख हड़ताल पर बैठे
बुधवार को मिशन स्टेटहुड के प्रधान सुनील डिम्पल एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे।

जम्मू, जागरण संवाददाता : धर्मार्थ ट्रस्ट के तहत सभी मंदिरों के लिए एक सार्वजनिक बोर्ड का गठन करने और मंदिरों की सुरक्षा के लिए मंदिर की संपत्तियों की रक्षा के लिए धन के समुचित विकास और धन की उचित जवाबदेही तय करने समेत उन्हें उचित मानदेय देने की मांग को लेकर पिछले करीब एक महीने से आंदोलन की राह पर चल रहे कर्मचारियों का समर्थन करते हुए बुधवार को मिशन स्टेटहुड के प्रधान सुनील डिम्पल एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे।

मिशन स्टेटहुड के प्रधान सुनील डिम्पल ने क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व धर्मार्थ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने व कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की अपील की। ट्रस्ट के कर्मचारियों द्वारा जल समधि लिए जाने की चेतावनी पर चिंता प्रकट करते हुए सुनील डिम्पल ने कर्मचारियों से भी ऐसा कदम न उठाने की अपील की। सुनील डिम्पल बुधवार सुबह शालामार स्थित रण्बीरेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर में जारी कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे।

उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए सुनील डिम्पल ने कहा कि उपराज्यपाल को इन कर्मचारियों को राजभवन बुलाकर बातचीत करनी चाहिए और समस्या का हल निकालना चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के कर्मचारियों को गिरफ्तार किए जाने की भी कड़ी आलोचना की। डिम्पल ने कहा कि अधिकांश कर्मचारी हमारे मंदिरों के पंडित है और पूज्नीय है, इनसे ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। इससे पूर्व सुनील डिम्पल ने रण्बीरेश्वर मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जम्मूवासियों की सुख-समृद्धि के लिए दुआ की।

chat bot
आपका साथी