जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा पुन: बहाल करे केंद्र सरकार: सुनील डिंपल

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने भूख हड़ताल की। इस दौरान केंद्र सरकार व जम्मू कश्मीर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। सुनील डिंपल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ जो वायदे किए गए थे आजतक पूरे नही किए।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:11 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा पुन: बहाल करे केंद्र सरकार: सुनील डिंपल
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना की।

जम्मू, जागरण संवाददाता। जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने की मांग कर जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने भूख हड़ताल की। इस दौरान केंद्र सरकार व जम्मू कश्मीर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए।

प्रधान सुनील डिंपल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ जो वायदे किए गए थे, आज तक पूरे नही किए गए है। केंद्र शासित प्रदेश बनाते समय कहा गया था कि राज्य का दर्जा वापिस किया जाएगा। मगर लंबा समय गुजरने के बाद भी राज्य के दर्जे की बहाली नही हो पाई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आलोचना की।

इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोक शासन ही नही है। लोकतंत्र की बहाली के लिए राज्य का दर्जा हर हाल में हम वापिस लेकर रहेंगे। प्रधानमंत्री से गुजारिश की गई कि जम्मू कश्मीर को उसका दिलाया जाए। अगर राज्य का दर्जा वापिस नही दिलाया गया तो हमें जम्मू बंद की दिशा की ओर बढ़ना पड़ेगा। सुनील डिंपल ने कहा कि जब तक राज्य के दर्जे की बहाली नही होती, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना की जिसने जम्मू को शराब की नगरी में बदल दिया है।

सुनील डिंपल ने कहा कि जम्मू मंदिरों की नगरी है। यहां हर चौक चौराहों व आवासीय इलाकों में शहर की दुकानें खोल दी गई हैं। मंदिरों की नगरी को शराब की नगरी नही बनने दिया जाएगा। वहीं कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद स्थानीय युवाओं की नौकरियों में हिस्सेदारी नही दिख रही। टोल प्लाजे बढ़ाते जा रहे हैं। इसे किसी भी हाल में सहन नही किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी