Jammu Farmers : केंद्रीय मंत्री ने किसानों को दिया आश्वासन-भविष्य में नहीं होगी डीएपी खाद की कमी

पूर्व मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को जम्मू-कश्मीर में किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सितंबर और अक्टूबर के महीने में इसकी आपूर्ति कम है। रबी की फसलों की बुआई का सीजन शुरू होने वाला है।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:02 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:18 AM (IST)
Jammu Farmers : केंद्रीय मंत्री ने किसानों को दिया आश्वासन-भविष्य में नहीं होगी डीएपी खाद की कमी
एक सप्ताह में उर्वरक की आपूर्ति को सुव्यवस्थित किया जाएगा और भविष्य में भी कोई कमी नहीं होगी।

जागरण संवाददाता, जम्मू : पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश पंचायती राज चैयरमैन चौधरी सुखनंदन चौधरी ने जम्मू क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष डीएपी उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और विशेष रूप से जम्मू प्रांत के किसानों के लिए विशेष डीएपी उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित कि जाए।

पूर्व मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को जम्मू-कश्मीर में किसानों की पीड़ा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में सितंबर और अक्टूबर के महीने में इसकी आपूर्ति कम है। रबी की फसलों की बुआई का सीजन शुरू होने वाला है। गेहूं, सब्जियां, मवेशियों के लिए चारे की खेती के लिए डीएपी की कमी के कारण किसान चिंतित हैं। फसलों की देर से बुआई से उपज प्रभावित हो सकती है। शीतकालीन फसलें न केवल किसानों के लिए महत्वपूर्ण फसल चक्र हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से बात कर निर्देश दिए कि जम्मू कश्मीर में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। एक सप्ताह में उर्वरक की आपूर्ति को सुव्यवस्थित किया जाएगा और भविष्य में भी कोई कमी नहीं होगी।

रंधावा ने जरूरतमंदों को बांटा राशन : पूर्व एमएलसी और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के सचिव चौधरी विक्रम रंधावा ने कहा है कि भाजपा देश में किसी को भी भूख से मरने नहीं देगी। रंधावा जो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जम्मू कश्मीर के कन्वीनर भी हैं, ने रविवार को गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के राजीव नगर में जरूरतमंद लोगों में योजना के तहत राशन वितरित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में सरकार गरीब लोगों को निश्शुल्क राशन उपलब्ध करवा रही है। देश में किसी को भी भूख से मरने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की चुनौतियों के बीच काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं। मोदी सरकार देश में योजना के तहत राशन उपलब्ध करवा कर गरीबों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में विकास की कई परियोजनाएं चल रही हैं। जम्मू क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र माडल विधानसभा क्षेत्र बनेगा।

chat bot
आपका साथी