Jammu Kashmir: दसवीं कक्षा में फेल होने पर बड़गाम में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

बड़गाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले चडूरा की रहने वाली एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में फेल होने पर मौत को गले लगाने का प्रयास किया। 15 वर्षीय छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो घर वाले उसे लेकर उपजिला अस्पताल चडूरा पहुंचे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:32 PM (IST)
Jammu Kashmir: दसवीं कक्षा में फेल होने पर बड़गाम में छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास
15 वर्षीय छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।

श्रीगनर, जेएनएन : मध्य कश्मीर कश्मीर के बड़गाम जिला अंतर्गत पड़ने वाले चडूरा की रहने वाली एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में फेल होने पर मौत को गले लगाने का प्रयास किया। 15 वर्षीय छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो घर वाले उसे लेकर उपजिला अस्पताल चडूरा पहुंचे। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

शुक्रवार को स्कूली शिक्षा बोर्ड ने कश्मीर संभाग के दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। चडूरा के बुजगू गांव के रहने वाले मोहम्मद अकबर डार की बेटी फेल हो गई। फेल होने का सदमा छात्रा को ऐसा लगा कि उसने जीवन लीला ही समाप्त कर लेने का फैसला कर बैठी। उसने अपने घर में ही कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। घर वालों को इसकी जानकारी तब मिली, जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

ज्ञात रहे कि जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में 76.09 फीसद लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं जबकि 74.04 फीसद लड़के। परीक्षा में कुल 75,132 बच्चे बैठे थे। इनमें 9441 को ग्रेड ए मिला और 11,347 को ग्रेड ए-2। जबकि 11,050 बच्चे बी1 ग्रेड से पास हुए हैं। 18,626 विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके। कई बच्चों ने सौ फीसद अंक हासिल किए। उन छात्रों में गांदरबल के वटालबाग इलाके के तबस्सुम गुलज़ार और हांडे शोपियां के रहने वाले साकिब भट हैं। ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के कारण पिछले सेशन में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई थी। इसके बावजूद जो परीक्षा परिणाम आए हैं, वह संतोषजनक है।

chat bot
आपका साथी