Jammu Kashmir: नगरोटा के परगालता गांव में भूमि विवाद के चलते हुआ पथराव, एक व्यक्ति घायल

नगरोटा के परगालता गांव में भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर पथराव कर दिया था। इस हमले में पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को चोट आ गई। हमले में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:47 PM (IST)
Jammu Kashmir: नगरोटा के परगालता गांव में भूमि विवाद के चलते हुआ पथराव, एक व्यक्ति घायल
नगरोटा पुलिस थाने में हमलावरों के विरुद्ध रास्ता रोक कर हमला करने और बवाल करने का मामला दर्ज कर लिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता । नगरोटा के परगालता गांव में भूमि विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर पथराव कर दिया था। इस हमले में पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को चोट आ गई। हमले में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर नगरोटा पुलिस थाने में हमलावरों के विरुद्ध रास्ता रोक कर हमला करने और बवाल करने का मामला दर्ज कर लिया गया।

नगरोटा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में रत्न लाल पुत्र मंगल दास निवासी परगालता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुश्तैनी भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा करने की फिराक में है। बीते बुधवार को जब वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था तो इस दौरान लाल हुसैन, मुनवर हुसैन और रमजान हुसैन तीन सगे भाई जो उसके गांव परगालता के ही रहने वाले है जबरन उसके घर के अंदर घूस आए। हमलावर अपने साथ दस से बारह लोगों को लेकर आए थे। हमलावरों ने हाथ में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे जिससे वे उसे और उसके परिवार को धमका रहे थे। हमलावरों ने कुछ लोगों ने उस पर पथराव भी किया जिसमें वह घायल हो गया।

रत्न लाल का आरोप है कि वह मामले की शिकायत करने नगरोटा पुलिस थाने में गया था, लेकिन पुलिस ने उस की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं दी। जिसके बाद उसे एसएसपी जम्मू चंदन कोहली से न्याय की गुहार लगानी पड़ी। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद नगरोटा पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। आरोप की सचाई का पता लगाने के लिए पुलिस गांव के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में स्थानीय लोगों की गवाही अहम है। इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी