प्रदेश यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कहा- कोरोना महामारी के बीच देश वासियों पर अब महंगाई की मार

डीजल का मूल्य पेट्रोल के बराबर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कोराेना के बीच देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। लोग परेशान है लेकिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 02:08 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 02:08 PM (IST)
प्रदेश यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कहा- कोरोना महामारी के बीच देश वासियों पर अब महंगाई की मार
प्रदेश यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कहा- कोरोना महामारी के बीच देश वासियों पर अब महंगाई की मार

जम्मू, राज्य ब्यूरो: पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदेश यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओें ने प्रेस क्लब जम्मू के बाहर बैनर लहराते हुए भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब से बाहर आकर तवी पुल की तरफ से बढ़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हो गई।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान उदय चिब ने कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। लोग परेशान है। इस माहौल में पेट्रोल और डीजल के दाम में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है। पार्टी ने इस मुद्दे पर पिछले दिन एक सप्ताह का देश व्यापी अभियान चलाया था। महंगाई इस समय का ज्वलंत मुद्दा है। हम इस मुद्दे को लोगों के बीच ले जा रहे है। चिब ने कहा कि इस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बहुत कम है। जब मनमोहन सरकार सत्ता में थी तो उस समय तेल का मूल्य 130 यूएस डालर प्रति बैरल था। उस समय पेट्रोल का मूल्य 77 रूपये प्रति लीटर था। अब कच्चे तेल की कीमत 40 यूएस डालर प्रति बैरल है। पेट्रोल का मूल्य तो 80 रूपये प्रति लीटर से अधिक पहुंच गया है। विडम्बना यह है कि डीजल के दाम में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है।

डीजल का मूल्य पेट्रोल के बराबर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कोराेना के बीच देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है। लोग परेशान है लेकिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है। पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और लोगों के बीच जाकर महंगाई के मुद्दे को उजागर करेगी। प्रदेश यूथ कांग्रेस के अलावा नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया के अलावा कांग्रेस की महिला विंग भी सिलसिले वार तरीके से विरोध प्रदर्शन के लिए तैयारी कर चुकी है। 

chat bot
आपका साथी