Jammu Kashmir: प्रदेश भाजपा ने अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत

प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि अमित शाह की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर का हर कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम कर रहा है। कमेटियों का गठन किया गया है।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:25 PM (IST)
Jammu Kashmir: प्रदेश भाजपा ने अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत
रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर का हर कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम कर रहा है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू में 24 अक्टूबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा पूरी ताकत झोंक दी है। अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर 23 अक्टूबर को आ रहे हैैं। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू में अमित शाह का पहला दौरा होगा।

शाह की रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश भाजपा जम्मू के लोगों की तरफ से अनुच्छेद 370 हटाने पर अमित शाह का धन्यवाद करेगी। शाह 23 अक्टूबर को श्रीनगर पहुंचेंगे और जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। कश्मीर में पिछले दिनों हुई चुनिंदा हत्याओं को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा काफी अहम समझा जा रहा है। जम्मू में केंद्रीय मंत्री के आगमन पर उनके स्वागत, रैली में भीड़ जुटाने समेत हर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा सक्रिय होकर काम कर रही है। रैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गत दिवस छह रथ विभिन्न इलाकों में प्रसार प्रसार के लिए भेजे गए हैं। रथों का मकसद यह है कि जम्मू क्षेत्र के लोगों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली का पता चल सके। पार्टी का मकसद है कि कम से कम एक लाख लोगों को रैली में शामिल करके यह संदेश दिया जाए कि अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद लोग खुश हैं।

प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि अमित शाह की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रैली को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर का हर कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम कर रहा है। कमेटियों का गठन किया गया है। जम्मू संभाग के हर जिले से लोग रैली में शामिल होने के लिए आएंगे। पार्टी मुख्यालय में नियमित तौर पर बैठकें चल रही हैं। नेताओं की अपनी अपनी जिम्मेदारी लगाई गई है। लोग अमित शाह को सुनना चाहते हैं।  

chat bot
आपका साथी