Home Minister अमित शाह की रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का प्रदेश भाजप ने तय किया लक्ष्य

24 अक्टूबर को जम्मू के भगवती नगर में जम्मू विकास प्राधिकरण की ग्राउंड में शाह रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने अपने एक सप्ताह के कश्मीर दौरे को स्थगित कर दिया है।भाजपा ने रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:51 PM (IST)
Home Minister अमित शाह की रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का प्रदेश भाजप ने तय किया लक्ष्य
जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद अमित शाह का जम्मू का पहला दौरा होगा।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू में 24 अक्टूबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर का तीन दिवसीय दौरा 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। वह 24 अक्टूबर को जम्मू के भगवती नगर में जम्मू विकास प्राधिकरण की ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने आज शनिवार से शुरू होने वाले अपने एक सप्ताह के कश्मीर दौरे को स्थगित कर दिया है।

भाजपा ने रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद अमित शाह का जम्मू का पहला दौरा होगा। इसलिए प्रदेश भाजपा की कोशिश है कि रैली को सफल बनाया जाए। जम्मू के लोगों की तरफ से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अमित शाह का धन्यवाद किया जाएगा। प्रदेश प्रधान रविंद्र रैना ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद को हटा कर इंसाफ किया है। जम्मू कश्मीर में विकास को तेज गति दी गई है। जम्मू संभाग के दूरदराज इलाकों से लोग रैली में अमित शाह को सुनने के लिए आएंगे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

रैना ने कहा कि हम नियमित तौर पर बैठकें कर रैली को सफल बनाने के कार्य कर रहे हैं। कमेटियों का गठन किया गया है। सबको जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैना ने कहा कि वह कश्मीर का दौरा स्थगित कर चुके हैं। शाह के दौरे के बाद ही वह कश्मीर जाएंगे। रैली के दौरान आम लोगों को किसी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। जम्मू कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है। उसके बाद विधानसभा के चुनाव होने है। हमारी कोशिश है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बने। निश्चित तौर पर शाह के दौरे से कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद होंगे।

chat bot
आपका साथी