Jammu : केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से पहले जनता की नब्ज टटोलने अरनिया पहुंचे सांसद जुगल किशोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

भाजपा के स्थानीय नेता इस बात का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं कि लोगों के मन में इस समय क्या चल रहा है। अरनिया में पहुंचे सांसद जुगल किशोर व पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस मौके पर केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 03:36 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 03:36 PM (IST)
Jammu : केंद्रीय मंत्रियों के दौरे से पहले जनता की नब्ज टटोलने अरनिया पहुंचे सांसद जुगल  किशोर, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
इस मौके पर केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई

जम्मू, जागरण संवाददाता: जम्मू कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा सक्रिय हो गई है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इससे पूर्व अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में सांसद जुगल किशोर शर्मा और पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने अरनिया क्षेत्र का दौरा कर वहां जनता की नब्ज टटोलने का प्रयास किया।

माना जा रहा है कि भाजपा के स्थानीय नेता इस बात का पता लगाने के प्रयास कर रहे हैं कि लोगों के मन में इस समय क्या चल रहा है। उनकी समस्याएं क्या है। अरनिया में पहुंचे सांसद जुगल किशोर व पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने इस मौके पर केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और जम्मू कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों बारे भी जानकारी दी। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल के दौरान इतने काम किए हैं कि जनता को अब कोई शिकायत का मौका नहीं दिया। बाकी रही बात बाकी अन्य कार्यों की तो हमने उन पर भी जो प्लान बनाया है उसी के तहत कार्य चल रहे हैं।

वही पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से देश की तरक्की होना शुरू हो गई है । यह तरक्की राजधानी से लेकर बॉर्डर एरिया की आखिरी गांव तक पहुंच चुकी है। हर गांव में हर गली में विकास कार्य चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ऐसी योजनाएं बनाई हैं जिसका सीधा लाभ किसानों, मजदूरों व दिव्यांगों को मिल रहा है। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कहा कि सीमांत क्षेत्र होने के साथ-साथ यह कृषि क्षेत्र भी है। इसलिए इस क्षेत्र पर सरकार का खास ध्यान है। वह चाहे रामगढ़ हो या कठुआ, और सांबा हो या आरएपुरा सभी सीमावर्ती लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इस मौके पर डीडीसी सदस्य अरनिया कुलदीप राज, भाजपा जिलाध्यक्ष एचएस पम्मी, कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारयण दत्त शर्मा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी