Jammu : पुरानी पुली को तोड़ कर नये का निर्माण कार्य शुरू कराया, जलभराव की आ रही थी परेशानी

नगर निगम ने वार्ड नंबर 51 छन्नी हिम्मत में पुली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। यहां पर बनी पुरानी पुली को तोड़ दिया गया। उससे पानी की निकासी नहीं हो पानी थी। बारिश होने पर अक्सर गंदगी फंस जाने के कारण नाला चोक हो जाया करती थी।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:53 PM (IST)
Jammu : पुरानी पुली को तोड़ कर नये का निर्माण कार्य शुरू कराया, जलभराव की आ रही थी परेशानी
जम्मू नगर निगम ने वार्ड नंबर 51 छन्नी हिम्मत में पुली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर वासियों को जलभराव से बचाने के लिए शुक्रवार को जम्मू नगर निगम ने वार्ड नंबर 51 छन्नी हिम्मत में पुली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। यहां पर बनी पुरानी पुली को तोड़ दिया गया। उससे पानी की निकासी नहीं हो पानी थी। बारिश होने पर अक्सर गंदगी फंस जाने के कारण नाला चोक हो जाया करती थी। जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो रहे थे।

शुक्रवार को क्षेत्र के कॉरपोरेटर राज कुमार त्रखान ने पुली को तोड़ कर नई बनाने का काम शुरू करवाया। पुरानी पुली के कारण आसपास की झुग्गियों और घरों में भी जलभराव हो जाता था। लोगों ने इस समस्या को उठाया था। सीजन की पहली जोरदार बारिश से मची तबाही के बाद आपात स्थिति को देखते हुए इस पुली का निर्माण कराने की मंजूरी मिली और काम शुरू करवा दिया गया। त्रखान ने कहा कि कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या बन जाती थी। हालांकि मुख्य नाले की सफाई करवा ली गई है। इलाका ढलान में होने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में जलभराव की समस्या नहीं है। फिर भी जहां कहीं भी निकासी रुकती है, उन इलाकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सफाई करवाने के साथ जहां नालियों को गहरा और चौड़ा करने की जरूरत है, उसको भी प्राथमिकता के आधार पर ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर परेशानी को हल किया जाएगा। गलियों, नालियों के अलावा बिजली-पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है। इस मौके पर यशवंत सिंह चाढ़क, केवल सिंह चाढ़क, पुरुषोत्तम शर्मा, मिर्जा भगत, बलविंद्र कुमार आदि मौजूद थे। कॉरपोरेटर ने इस दौरान लोगों की अन्य समस्याओं को भी सुना तथा कहा कि लोगों के सहयोग के साथ वह पहले की तरह काम करते हुए हर समस्याओं को हल करवाएंगे। वहीं लोगों ने राहत की सांस ली और उनका आभार जताया।

chat bot
आपका साथी