Jammu Kashmir Weather : श्रीनगर की रही इस मौसम की सबसे ठंडी रात, जम्मू में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा

रात में आसमान साफ ​​रहने के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू में धूप खिली हुई है।जिसके चलते दिन में मौसम राहत भरा रहता है लेकिन रात होते ही तापमान में गिरावट आने लगी है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 12:45 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 12:47 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : श्रीनगर की रही इस मौसम की सबसे ठंडी रात, जम्मू में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा
कश्मीर में न्यूनतम तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है और मंगलवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही।श्रीनगर शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। वहीं लद्दाख के द्रास शहर में शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

पहलगाम में आज रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 और गुलमर्ग में शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। वहीं लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3, कारगिल में शून्य से 6.8 और द्रास में शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग में कटड़ा और जम्मू को छोड़ अधिकतर शहरों में तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.5, कटरा में 11.8, बटोत में 8.0, बनिहाल में 5.8 और भद्रवाह में 4.7 रहा।मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले पांच दिनों तक जम्मू संभाग में धूप खिली रहेगी। कश्मीर में भी मौसम शुष्क रहेगा। रात में आसमान साफ ​​रहने के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू में धूप खिली हुई है।जिसके चलते दिन में मौसम राहत भरा रहता है लेकिन रात होते ही तापमान में गिरावट आने लगी है। सुबह तक काफी ठंउ रहने लगी है। खासकर भद्रवाह, ऊधमपुर, बनिहाल, पुंछ और दूसरे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड लगातार बबढ़ती ही जा रही है।

कश्मीर में न्यूनतम तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। दिन का अधिकतम तापमान अभी सामान्य ही चल रहा है। श्रभ्नगर का अधिकतम तापमान 17.4, काजीगुंड का अधिकतम तापमान 16.0, पहलगाम 13.8, गुलमर्ग 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जम्मू का अधिकतम तापमान 28.1, बनिहाल 19.6, बटोत 20.9, कटड़ा 23.8, भद्रवाह में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

chat bot
आपका साथी