जम्मू कश्मीर में 39 अधिकारियों को केएएस का स्पेशल स्केल, 28 अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड

जम्मू कश्मीर सरकार ने अगले वेतनमान के लिए निर्धारित समय अवधि पूरी कर चुके कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों को स्पेशल स्केल व 28 अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड देने का आदेश जारी कर दिया। 12 अधिकारियों काे सिलेक्शन ग्रेड देने का आदेश भी साथ ही जारी हुआ।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:31 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:31 PM (IST)
जम्मू कश्मीर में 39 अधिकारियों को केएएस का स्पेशल स्केल, 28 अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड
जम्मू कश्मीर सरकार ने 28 अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड देने का आदेश जारी कर दिया।

जम्मू,राज्य ब्यूरो । जम्मू कश्मीर सरकार ने अगले वेतनमान के लिए निर्धारित समय अवधि पूरी कर चुके कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 39 अधिकारियों को स्पेशल स्केल व 28 अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड देने का आदेश जारी कर दिया। स्पेशल स्केल पाने वाले 12 अधिकारियों काे सिलेक्शन ग्रेड देने का आदेश भी साथ ही जारी हुआ।

जम्मू कश्मीर में पे लेवल 13 में 123,100-215,900 विद पे ग्रेड 8700 का वेतनमान पाने वाले 39 वरिष्ठ अधिकारियों में नागेन्द्र सिंह जम्वाल, राजेंद्र सिंह जहांगीर हाशमी, वैभव कोहली, शाहिदा परवीन, जीनत आरा, दुनीचंद भट्टी, तजउन मुख्तार, राकेश कुमार, डा सुनील शर्मा, डा जुहूर अहमद, माधुरी, सैयद सज्जाद कादरी, सोनाली अरुण गुप्ता, अतुल गुप्ता, रितु महाजन, मोहम्मद अनवर बांडे, डा मोहम्मद तनवीर, राकेश कुमार, सुरेश चंद्र, प्रवीण कुमार, राजेश्वर सिंह चाढ़क, कंचन बाला, सेरिंग पालदन सत्यपाल बवोरिया, कुलदीप कुमार सपोलिया, मोहम्मद अशरफ धोबी, जगदीश चंद्र, अब्दुल रशीद भट्ट, जुबेर हुसैन, सुभाष चंद्र डोगरा, सुदर्शन कुमार, केवल कृष्ण, इरशाद अहमद, मुश्ताक अहमद, जफर शाल, सेरिंग मोटुप, सुनील कुमार, पीरजादा जुहूर, अशोक डोगरा शामिल हैं।

इसी बीच स्पेशल ग्रेड पाने वाले अधिकारियों में से 9 अधिकारी ऐसे भी हैं जिन्हें सिलेक्शन ग्रेड भी दिया गया। इन अधिकारियों में नागेन्द्र सिंह जम्वाल, राजेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र डोगरा, सेरिंग मोटुप, सुशील कुमार, विजय कुमार, खालिद हुसैन, मोहम्मद अकबर भट्ट व मंजूर अहमद शामिल हैं।वहीं दूसरी ओर पे लेवल 12 का 78,800-209200 विद ग्रेड पे 7600 का सिलेक्शन ग्रेड पाने वाले 28 केएएस अधिकारियों में केवल कुमार, फारुख काजी, सोहन लाल, जोगिंदर सिंह जसरोटिया, विवेक मोदी, विनय समोत्रा, पंकज बगोत्रा, संजय कुमार भट्ट, राजेश लखन, मोहम्मद इलियास खान, कमलेश रानी ,भारती शर्मा, अमर ज्योति राणा, शशि बाला, सैयद अहमद, उम्र शफी पंडित, अजीज अहमद राठौर, राजीव कुमार खजुरिया, वसीम राजा, उधम दास, राकेश दुबे, तारिक हुसैन, रमेश शर्मा, विकार अहमद गिरी, सोनम नारबो, विवेक फोनसा, ममता देवी, अब्दुल रशीद दास शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी