Jamm : त्रिकुटा नगर नहर किनारे चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

हेल्थ आफिसर डा. संयोगिता सूदन की देखरेख में जम्मू नगर निगम की सफाई कर्मचारियों की टीम ने त्रिकुटा नगर नहर के किनारों व आसपास क्षेत्रों में यह स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष साफ-सफाई शुरू की है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:49 PM (IST)
Jamm : त्रिकुटा नगर नहर किनारे चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : नगर निगम ने अपने स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 52 और 53, त्रिकुटा नगर में साफ-सफाई करने के साथ लाेगों को जागरूक किया। हेल्थ आफिसर डा. संयोगिता सूदन की देखरेख में जम्मू नगर निगम की सफाई कर्मचारियों की टीम ने त्रिकुटा नगर नहर के किनारों व आसपास क्षेत्रों में यह स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष साफ-सफाई शुरू की है। निगम आयुक्त अवनी लवासा के निर्देशों पर शहर के सभी वार्डों में अभियान जारी रखा गया है।

नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। विशेष स्वच्छता अभियान का मकसद शहर के जल स्रोतों के किनारों में लगे गंदगी के ढेरों को हटाकर सफाई करना है। जम्मू रेलवे स्टेशन के नजदीक से होते हुए त्रिकुटा नगर के इन दोनों वार्डों से निकलने वाली नहर के किनारों पर काफी गंदगी पड़ी हुई थी। इस अभियान के दौरान गंदगी और मलबे के ढेरों को मौके पर ही उठा लिया गया। हेल्थ आफिसर ने कहा कि शहर वासियों को बेहतर सफाई व्यवस्था देना नगर निगम का उद्देश्य है। लोगों के सहयोग से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं।

नगर निगम की टीम काम में जुटी हुई है। कॉरपोरेटर और मुहल्ला वेलफेयर कमेटियों को साथ लेकर जगह-जगह ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि सफाई में कोई कमी न रहे। लोगों े घरों से कचरा उठाने के लिए आटो लगाए गए हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे घरों से निकलने वाले कचरे को खुली जगहों, नालियों, नालों में न फेंकें। इसे सिर्फ नगर निगम कर्मचारियों को ही सौंपे। इससे आपके आसपास के क्षेत्र साफ हो जाएंगे। इसके अलावा लोगों सिंगल यूज प्लास्टिक और पालीथिन का इस्तेमाल बंद करना चाहिए। इससे शहर को गंदा होने से बचाया जा सकता है।

नगर निगम को सौंपे थैले : स्पार्कल वूमैन्स क्लब के सदस्यों ने शुक्रवार को टाउन में पहुंच कर निगम आयुक्त को एक हजार कपड़े के थैले दान किए। बॉय-बॉय प्लास्टिक अभियान का हिस्सा बनते हुए क्लब ने निगम को यह थैले सौंपे हैं ताकि लोगों में जागरुकता लाई जा सके। क्लब सदस्य शिवानी गुप्ता, चेतना खुल्लर व गुंजन कोहली ने निगम आयुक्त अवनी लवासा से भेंट की। अवनी ने इन थैलों को हासिल करते हुए क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसी तरह हर कोई आगे आए तो वो दिन दूर नहीं जब जम्मू प्लास्टिक मुक्त को जाएगा। आयुक्त ने क्लब सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे ही प्रयास जारी करने को कहा।

chat bot
आपका साथी