चीन के खिलाफ आíथक जंग में हर भारतीय एक सिपाही : वागचुक

सोमन वांगचुक ने एक और वीडियो जारी कर मिलकर लड़ाई लड़ने का किया आह्वान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 10:46 AM (IST)
चीन के खिलाफ आíथक जंग में हर भारतीय एक सिपाही : वागचुक
चीन के खिलाफ आíथक जंग में हर भारतीय एक सिपाही : वागचुक

जागरण संवाददाता, जम्मू : लद्दाख में भारत-चीन सैनिकों में तनातनी के बीच मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता सोनम वागचुक ने चीनी सामान के बहिष्कार का मंत्र दोहराया है। उन्होंने कहा कि चीन के खिलाफ जंग में हर भारतीय एक सिपाही है और सबको मिलकर अपने वैलेट से चीन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। रविवार को जारी दूसरे वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि हमारी चीनी लोगों से कोई दुश्मनी नहीं है। हम वहा की सता की विस्तारवादी नीति और शोषण पर आधारित व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने 11 मिनट के वीडियो में लोगों के सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने कहा कि इसे कोई एक व्यक्ति इस आदोलन को नहीं चला सकता। इस लड़ाई में सभी भरतीयों को देशप्रेम दिखाना होगा। नेता और सेलिब्रिटी भी अपनी भूमिका निभाएं। वागचुक ने कहा कि तिब्बत में लाखों लोगों को को मार डाला गया, छह हजार मंदिर तोड़ दिए गए पर दुनिया चुप रही। मुस्लिमों के हितों के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले देशों से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि 10 लाख उइगर मुस्लिमों को जेल में बंद कर दिया गया। मस्जिदें तोड़ दी गई पर कोई कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि आíथक गुलामी के कारण पाकिस्तान अब चीन का उपनिवेश बनकर रह गया है। धीरे-धीरे चीन उसके संसाधनों पर कब्जा जमा रहा है। श्रीलंका भी आजकर यही स्थिति झेल रहा है। हम उनसे व्यापार की बात कैसे करते हैं।

वागचुक ने सवाल उठाया कि 1962 से चीन लगातार घुसपैठ की साजिशें रचता रहा है। अब फौज आगे डटी है पर हमें भी जवाब देना होगा। जवाब अब वालेट पावर से देना होगा। अब चुप नहीं रह सकते, क्योंकि जुल्म सहना सबसे बड़ा गुनाह है।

उन्होंने लोगों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जनता के लिए अपनी शक्ति दिखाने का समय है। सरकार के कदम का इंतजार नहीं किया जा सकता। सरकार के अपने बंधन हैं पर फैसला जनता को लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें आवाज उठानी होगी। अपने बटुए की ताकत को पहचानना होगा। कुछ समय के लिए कुछ कमिया आ सकती हैं। हम थोड़ा प्रयास करें। जिंदगी में कुछ उसूल भी होते हैं। अब देश के लिए जीना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों में हमें जीने की आदत डालनी होगी। कुछ समय में सब चीजें अपने आप दुरुस्त हो जाएंगी। इससे पहले तीन दिन पूर्व एक वीडियो जारी कर उन्होंने 'बुलेट नहीं वॉलेट' का मंत्र दिया था। उन्होंने चीन के सभी सामान का बहिष्कार करने की अपील की थी। कई फिल्मी हस्तियों, उद्योग संगठनों और बाबा रामदेव ने उनकी मुहिम का समर्थन किया था। यहा बता दें कि आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का मुख्य किरदार फुंसुख वागड़ू रोमन मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता वागचुक पर ही आधारित था।

वागचुक ने करीब नौ मिनट का पहला वीडियो जारी किया था और इंटरनेट पर सुíखया बंटोरता रहा। इसमें वह सिंधु नदी के सामने खुले आसमान तले बैठे नजर आए। दूसरा वीडियो भी रिलीज होने के कुछ ही घटों में वायरल हो गया।

chat bot
आपका साथी