J&K UT Chess Championship: सोहम कमोत्रा जेएंडके यूटी चेस प्रतियोगिता के विजेता बने, खिताबों की हैट्रिक बनाई

सोहम कमोत्रा ने जेएंडके यूटी चेस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए सीनियर ओपन वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सुमित ग्रोवर को दूसरे और आशुतोष जम्वाल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सोहम अंडर 19 और अंडर 17 आयुवर्ग के खिताब जीतने में कामयाब रहे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 07:09 PM (IST)
J&K UT Chess Championship: सोहम कमोत्रा जेएंडके यूटी चेस प्रतियोगिता के विजेता बने, खिताबों की हैट्रिक बनाई
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडीजीपी डा. एसडी सिंह मुख्य अतिथि व सुहेल काजमी विशेष अतिथि थे।

जम्मू, जागरण संवाददाता। सोहम कमोत्रा ने जेएंडके यूटी चेस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए सीनियर ओपन वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सुमित ग्रोवर को दूसरे और आशुतोष जम्वाल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सोहम कमोत्रा सीनियर के अलावा अंडर 19 और अंडर 17 आयुवर्ग के खिताब जीतने में भी कामयाब रहे।

इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल सुंजवां में आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एडीजीपी डा. एसडी सिंह मुख्य अतिथि व सुहेल काजमी विशेष अतिथि थे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया। सीनियर वर्ग में सोहम ने बाजी मारी। सुमित ग्रोवर को दूसरा और आशुतोष जम्वाल को तीसरा स्थान हासिल हुआ। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता मीनल गुप्ता अंडर-19 लड़कियों के आयुवर्ग में बाजी मारी। आरुषि कोतवाल को दूसरा और मंशा महाजन को तीसरा स्थान हासिल हुआ। अंडर-17 आयुवर्ग में आरुषि कोतवाल पहले, ओजस्वनी दूसरे और मानस्वी गुप्ता तीसरे स्थान पर रही।

लड़कों के अंडर 15 आयुवर्ग में प्रणव अबराल ने स्वर्ण, रुजुराज ने रजत और आर्यन राज बाली ने कांस्य पदक जीता। अंडर-13 आयुवर्ग में आरव गुप्ता पहल, अभिवीर दूसरे और अमनदीप तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 15 आयुवर्ग में अमृता गुप्ता ने स्वर्ण, आलंकृत शर्मा ने रजत और मानस्वी गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। अंडर 13 आयुवर्ग में आलंकृत ने स्वर्ण, मानस्वी गुप्ता ने रजत और राधिक ने कांस्य पदक पाया। प्रतियोगिता ऑल जम्मू कश्मीर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता की देखरेख में आयोजित की गई।  इस अवसर पर कर्नल ऋषिकेश, आइडीपीएस के महाप्रबंधक सुमेंद्र सिंह, स्वर्ण चौधरी, अरशीद अहमद, एआर वानी, बलदेव राज, राज कुमार, कुलजीत सिंह जम्वाल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी