कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम से जल्द ही मिलेगी राहत, पांच दिसंबर से बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के निदेर्शक सोनम लोट्स ने कहा कि वायुमंडल में मौजूद पश्चमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण मौसम में जल्द ही बदलाव आने वाला है। पांच दिसंबर को मौसम में बदलाव होगा। अधिकाश इलाकों में बर्फबारी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रभाव सात दिसंबर तक रहेगा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:29 PM (IST)
कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम से जल्द ही मिलेगी राहत, पांच दिसंबर से बर्फबारी के आसार
वादी का देश व दुनिया के शेष हिस्सों से जमीनी और हवाई संपर्क भी प्रभावित हो सकता है।

श्रीनगर, संवाद सहयोगी : शुष्क मौसम की वजह से कड़ाके की ठंड झेल रहे कश्मीर वादी के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पांच दिसंबर से वादी में ताजा बर्फबारी की संभावना जताई है। हल्की बारिश भी हो सकती है। इन दिनों बारिश और बर्फबारी नहीं होने की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। वहीं जम्मू में मौसम सामान्य है। यहां भी शुष्क ठंड ही पड़ रही है। दिन में हल्के बादल नजर आए, लेकिन धूप निकलती रही। यहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के निदेर्शक सोनम लोट्स ने कहा कि वायुमंडल में मौजूद पश्चमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण मौसम में जल्द ही बदलाव आने वाला है। पांच दिसंबर को मौसम में बदलाव होगा। अधिकाश इलाकों में बर्फबारी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रभाव सात दिसंबर तक रहेगा। इस बीच वादी का देश व दुनिया के शेष हिस्सों से जमीनी और हवाई संपर्क भी प्रभावित हो सकता है। फिर आठ दिसंबर से मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा। बारिश और बर्फबारी कड़ाके की ठंड से लोगों को कुछ हद तक राहत दे सकती है।

बता देते हैं कि मौजूदा सर्दियों में अभी तक गुलमर्ग समेत वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में कई बार सामान्य से भारी बर्फबारी हो चुकी है। अलबत्ता श्रीनगर समेत बाकी निचले इलाकों में बर्फबारी नही हुई है। इस बीच आज भी वादी के लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड से बेहाल रहे। श्रीनगर में आज दिन का अधिकतम तापमान 13.3 व न्यूनतम तापमान-1.1 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया। काजीगुड में अधिकतम 13.8 व न्यूनतम -2.0,पहलगाम में अधिकतम 12.3 व न्यूनतम -3.4 ,कुपवाड़ा में अधिकतम 16.0 व न्यूनतम -1.6 ,कुकरनाग में अधिकतम 12.5 व न्यूनतम -0.5 जबकि गुलमर्ग में अधिकतम 6.0 व न्यूनतम -2.2 डिग्री सेलसियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी वादी में मौसम शुष्क रहने की संभाना जताई है।

chat bot
आपका साथी