Weather News : 21 से 23 नवंबर तक बर्फबारी के आसार, पारा गिरने का सिलसिला जारी

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर -1.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच जलाशय जमने लगे हैं। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 12:47 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 12:47 PM (IST)
Weather News : 21 से 23 नवंबर तक बर्फबारी के आसार, पारा गिरने का सिलसिला जारी
जम्मू में दिन में लगातार धूप खिली हुई है, जिसके चलते दिन का तापमान सामान्य चल रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पारा गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। खासकर कश्मीर संभाग में रात को खून जमाने वाले ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान लुढ़क कर -1.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच जलाशय जमने लगे हैं। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान -3.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की ठंड के बीच दिन में मौसम राहत भरा रहता है। जम्मू में दिन में लगातार धूप खिली हुई है, जिसके चलते दिन का तापमान सामान्य चल रहा है। कश्मीर में गिरते तापमान के बीच 21 से 23 नवंबर तक बर्फबारी के आसार बना रहा है। जम्मू में मौसम साफ रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। जम्मू में अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा। हालांकि बीच-बीच में बादल छाए रहेेंंगे। अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।इस अवधि के दौरा सुबह की सापेक्षित आर्द्रता 80 से 85 फिसदी के बीच हो सकती है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत का अधिकतम तापमान 20.0 व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का अधितकम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्ससियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.4, काजीगुंड का न्यूनतम तापमान -1.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का न्यूनतम तापमान -2.0, कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान -0.8, कुकरनाग का न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी