Jammu Kashmir : उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात का सिलसिला जारी, वीरवार दोपहर बाद से होगा मौसम में सुधार

कश्मीर संभाग और पीरपंचाल रेंज में पिछले दो दिनों से जारी हिमपात का सिलसिला मंगलवार को गुलमर्ग पहलगाम शौपियां और दूसरे कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रहा लेकिन बारिश और ठंड का प्रकोप बना रहा। जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बना हुआ है।

By VikasEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:11 PM (IST)
Jammu Kashmir : उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात का सिलसिला जारी, वीरवार दोपहर बाद से होगा मौसम में सुधार
पिछले दो दिनों से जारी हिमपात का सिलसिला मंगलवार को गुलमर्ग, पहलगाम, शौपियां और कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रहा

जम्मू, जागरण संवाददाता : कश्मीर संभाग और पीरपंचाल रेंज में पिछले दो दिनों से जारी हिमपात का सिलसिला मंगलवार को गुलमर्ग, पहलगाम, शौपियां और दूसरे कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित रहा लेकिन बारिश और ठंड का प्रकोप बना रहा। उच्च क्षेत्रों में  हिमपात के बाद जम्मू संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। हिमपात थमने के बाद मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तरफा खुला रहा लेकिन मुगल रोड और कश्मीर से लेह को जोड़ने वाला मार्ग बंद रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार बुधवार को भी मौसम खराब रहेगा। कश्मीर में हल्की हिमपात, बारिश की संभावना है तो जम्मू संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। वीरवार दोपहर बाद मौसम साफ होने लगेगा।मौसम साफ होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। बादल छाए रहने के बाद तापमान अभी सामान्य के आसपास ही चल रहा है।

पिछले 24 घंटों में गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 41.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। पहलगाम में 22.8 एमएम, कुपवाड़ा में 17.0 एमएम, बनिहाल में 24.0 एमएम, बटोत में 10.4 एमएम, भद्रवाह में 6.0 एमएम, कटड़ा में 0.8 एमएम, लेह कारगिल, जम्मू में हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 20.5, न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम 17.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 6.4, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 8.9, न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 6.3, न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।पहलगाम का अधिकतम तापमान 3.0, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 2.9 न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 5.3, न्यनूतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 0.0 जबिक न्यूनतम तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 0.3, न्यूनतम तापमान -4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। देर शाम जम्मू संभाग में हल्की बूंदाबादी शुरू होगी। बुधवार को भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा।

chat bot
आपका साथी