2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: गुलमर्ग में बर्फीले तूफान से आज सुबह खेलो इंडिया विंटर गेम्स के मुकाबले टले

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में जारी दूसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे दिन का खेल आज सुबह से शुरू हुए बर्फीले तूफान के कारण अभी तक संभव नहीं हो पाए हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि जल्द ही मौसम अनुकूल होते देर शाम मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:53 PM (IST)
2nd Gulmarg Khelo India Winter Games: गुलमर्ग में बर्फीले तूफान से आज सुबह खेलो इंडिया विंटर गेम्स के मुकाबले टले
शाम को मौसम साफ होने के उपरांत शाम को स्नो शू और आइस स्टाक के मुकाबले शुरू हो गए हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में जारी दूसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे दिन का खेल आज सुबह से शुरू हुए बर्फीले तूफान के कारण अभी तक संभव नहीं हो पाए हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि जल्द ही मौसम अनुकूल होते शाम को मुकाबले शुरू हो जाएंगे।

गुलमर्ग में आज सुबह मौसम खराब होने की सूरत में बर्फीली हवाएं चली। इसकी वजह से दिनभर कोई भी मुकाबले नहीं हो पाए। आज सुबह 8 बजे से 9 बजे तक आइस स्केटिंग रिंक में पुरुषों के सीनियर वर्ग के एसटी स्पीड स्केटिंग के मुकाबले होने थे। इसके अलावा आइस हॉकी, स्पीड स्केटिंग, वर्टिकल रेस के मुकाबले, जेंयट स्लालाेम, स्नो बोर्डिंग, क्रास कंट्री और स्नू शू प्रतियोगिता के मुकाबले संभव नहीं हो पाए। आयोजकों के अनुसार, शाम को मौसम साफ होने के उपरांत शाम को स्नो शू और आइस स्टाक के मुकाबले शुरू हो गए हैं।

कल कौन-कौन से मुकाबले होंगे: कूंगडूरी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जेयंट स्लालोम के मुकाबले होंगे। कूंगडूरी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्नो बोर्डिंग के मुकाबले खेले जाएंगे। क्रॉस कंट्री के मुकाबले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक गुलमर्ग बॉउल में होंगे। कूंगडूरी में सुबह 10.30 बजे टीम रेस के मुकाबले खेले जाएंगे। गुलमर्ग मं सुबह 11 बजे से 12 बजे तक क्लब के समीप स्नो शू के मुकाबले होंगे। सुबह 8 बजे से 9 बजे तक एसटी स्पीड स्केटिंग में पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। आइस हॉकी के मुकाबले सुबह 9.15 बजे से 10.15 बजे तक खेले जाएंगे। महिलाओं के फिगर स्केटिंग के मुकाबले सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे होटल हिल टाप के समीप होंगे। शाम को 6 बजे से 7 बजे तक महिलाओं के फिगर स्केटिंग के मुकाबले आइस स्केटिंग रिंक में हाेंगे। पुरुषों के आइस हॉकी के मुकाबले शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक आइस स्केटिंग रिंक में होंगे। आइस स्टाक के मुकाबले रात 8 बजे से 9.30 बजे तक आइस स्केटिंग रिंक में होंगे।  

chat bot
आपका साथी