Jammu: कटड़ा के शुरू हुआ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि सम्पर्ण अभियान, व्यापारी दे रहे हैं लाखों का दान

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि सम्पर्ण अभियान की शुरूआत कटड़ा नगर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। सदस्यों ने नगर के दुर्गा भवन मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना की और मां वैष्णो देवी से प्रार्थना की कि वे इस अभियान को सफल बनाएं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:54 PM (IST)
Jammu: कटड़ा के शुरू हुआ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि सम्पर्ण अभियान, व्यापारी दे रहे हैं लाखों का दान
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि सम्पर्ण अभियान की शुरूआत कटड़ा नगर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई।

कटड़ा, संवाद सहयोगी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि सम्पर्ण अभियान की शुरूआत कटड़ा नगर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। सदस्यों ने नगर के दुर्गा भवन मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना की और मां वैष्णो देवी से प्रार्थना की कि वे इस अभियान को सफल बनाएं। इसके उपरांत विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती व अन्य संगठनों के सदस्य टोलियां बनाकर नगर में निकले और नगरवासियों को राम मंदिर निर्माण को लेकर जागरूक करने के साथ ही उत्साहित किया।

इस मौके पर कटड़ावासियों ने दिल खोलकर राम मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया। अभियान के पहले दिन ही कटड़ा के प्रमुख व्यवसाय रमेश पुरोहित, पूर्व नपा अध्यक्ष तथा पार्षद अम्बरीष मगोत्रा, रोहित दुबे, अजय शर्मा, रतन सिंह मन्हास आदि ने एक-एक लाख रुपए मंदिर निर्माण के लिए अंशदान दिया तो वही नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु तथा रतन शर्मा ने 51-51 हजार रुपए का अंशदान मंदिर निर्माण के लिए दिया।

मंदिर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी आगे आ रहे हैं और अपने यथाशक्ति के अनुसार अंशदान लगातार दे रहे हैं। अभियान के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, बजरंग दल आदि के साथ अन्य संगठनों के सदस्यों की टोलियां बनाई गई है जो लगातार नगर के हर एक वार्ड के साथ ही हर एक मोहल्ला आदि में जाकर लोगों से मंदिर निर्माण के लिए अंशदान प्राप्त कर रहे हैं। 

छात्रा रिद्धि शर्मा ने जेब खर्च से जोड़े 20 हजार रुपए राम मंदिर निर्माण के लिए दिए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख सह अभियान प्रमुख अजय शर्मा की सुपुत्री कटड़ा निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा रिद्धि शर्मा ने अपने बीते कई महीनों की बचत राशि अंशदान के लिए मंदिर निर्माण को समर्पित की रिद्धि शर्मा ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 20 हजार रुपए की धनराशि भेंट की। 12वीं कक्षा की छात्रा रिद्धि शर्मा यूं तो आधुनिक विचारों की है परंतु अपनी संस्कृति के प्रति गंभीर है।

रिद्धि शर्मा ने कहा कि वह बीते कई महीनों से अपने परिवार से मिलने वाली मासिक राशि की बचत मंदिर निर्माण के लिए कर रही थी जिसको लेकर जन्मदिन के साथ ही अन्य तरह के सभी खर्चे पूरी तरह से बंद कर दिए और मन में एक ही संकल्प लिया की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण में उसका भी सहयोग जरूर लगे। रिद्धि शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम भारत की आत्मा के साथ ही भारतीय संस्कृति हैं और भारत के हर एक नागरिक की मर्यादा हैं। रिद्धि शर्मा ने कहा कि उसे गर्व महसूस हो रहा है कि मंदिर निर्माण ने उसका भी अंश मात्र योगदान लग रहा है।

रिद्धि शर्मा ने युवाओं के साथ ही बच्चों से अपील की है कि वह अपनी धनराशि की बचत कर श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जरूर सहयोग करें ताकि विश्व भर में भारत देश के सम्मान के साथ ही भारत की संस्कृति का मान बढ़ सके। रिद्धि शर्मा ने कहा कि उसे उच्च विचार तथा संस्कार अपने दादा दादी बिशन शर्मा तथा रानू शर्मा के साथ ही अपने पिता अजय शर्मा तथा माता ममता शर्मा से मिले है। अभियान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख सह अभियान प्रमुख अजय शर्मा, नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा, रजनीश पुरोहित, रतन सिंह मन्हास, रतन शर्मा, रमेश कुमार आदि के अलावा अन्य सदस्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी