Jammu: पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करे सरकार, प्रदर्शन कर शिवसेना ने उठाई मांग

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुराने दोपहिया वाहन भी जलाए और कहा कि जिस कदर पेट्रोल डीजल के दाम चढ़ रहे हैं उससे लगता है कि लोगों का वाहन चला पाना मुश्किल हो जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के ने पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज डयूटी घटाने की मांग की।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:54 PM (IST)
Jammu: पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम करे सरकार, प्रदर्शन कर शिवसेना ने उठाई मांग
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में शिवसेना ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया

जम्मू, जागरण संवाददाता : पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में शिवसेना ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि घरेलू गैस भी आम लोगों की पहुंच से बाहर हो चुकी है। लगता है कि केंद्र सरकार को आम लोगों की कोई परवाह ही नहीं है। शिवसैनिकों ने कहा कि पेट्रोल डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स को बिना देरी किए वापस लिया जाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुराने दोपहिया वाहन भी जलाए और कहा कि जिस कदर पेट्रोल डीजल के दाम चढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि लोगों का वाहन चला पाना मुश्किल हो जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी के ने पेट्रोलियम पदार्थों पर एक्साइज डयूटी घटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि साहनी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से महंगाई आसमान छूने लगी है। किराए भाड़े पहले ही बढ़ चुके हैं। जरूरत का सामान भी महंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पहले ही लोगों का व्यवसाय घाटे में है, रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी होती जा रही है। ऐसे में पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ने से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं।

साहनी ने कहा कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी के अलावा राज्य सरकार के शुल्क कम किए जाने चाहिए। एलपीजी के मूल्य में माह में तीन बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। लोगों को सरकार ने एलपीजी के चूल्हे तो दिला दिए मगर इसको जलाना आसान नहीं। मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, चेयरमैन राकेश गुप्ता, महासचिव विकास बख्शी, जीआई सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कोहली, विकास दीवान, सचिव बलवंत सिंह, प्रवीण गुप्ता, बोधराज, महिला सचिव गीता लखोतरा, बिन्नी महाजन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी