शिव सेना जम्मू-कश्मीर की मांग, हर जिले में खोला जाए महिला थाना

प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि महिला थाना हर जिले में होना ही चाहिए बाकी के थानों में भी महिला डेस्क अलग से हो। महिला का कोई भी मामला आए उसे महिला डेस्क के हवाले ही किया जाए। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:13 PM (IST)
शिव सेना जम्मू-कश्मीर की मांग, हर जिले में खोला जाए महिला थाना
मनीश साहनी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे हैं।

जम्मू, जागरण संवाददाता । शिव सेना ठाकरे की जम्मू-कमीर इकाई ने हर जिले में महिला थाना स्थापित किया जाए की मांग कर प्रदर्शन किया और अपनी आवाज को बुलंद किया। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज महिलाएं सुरक्षित नही हैं। इनकी सुनवाई होनी चाहिए और इसके लिए महिला थाने स्थापित करने की जरूरत है।हाथों में नारे लिखित पट्टियां लेकर इन कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नही दिख रहा।

इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि महिला थाना हर जिले में होना ही चाहिए, बाकी के थानों में भी महिला डेस्क अलग से हो। महिला का कोई भी मामला आए, उसे महिला डेस्क के हवाले ही किया जाए। मनीश साहनी ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को आम थाने में ही इंसाफ के लिए जाना पड़ता है। लेकिन पुरुष प्रधान थानों में महिलाएं अपने आप को असहज महसूस करती है। इसलिए महिला थाने बनाए जाने की जरूरत आज महसूस की जा रही है।

सांबा, रियासी, रामबन, कुलगाम, शोपियां सहित दस जिलों में महिला पुलिस स्टेशन नहीं है 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांबा, रियासी, रामबन, कुलगाम, शोपियां सहित दस जिलों में महिला पुलिस स्टेशन नहीं है। साहनी ने कहा कि राष्ट्रीय रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में महिलाओं पर घरेलू हिंसा के अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में हर थाने में हमिला डेस्ट का होना जरूरी है और हर जिले में महिला थाना कायम किया जाना चाहिए। इस बारे में उप-राज्यपाल को भी ज्ञापन पत्र लिखा जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी,सचिव गीता लखोत्रा, राज कुमारी, मीना देवी, मोनिका दत्ता, डिंपल, संतोष रानी, पूनम कुमारी, गुलाम रसूल लोन, राज सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी