Jammu : शेख नगर पार्क का होगा जीर्णोद्धार, वर्षों से रूके पड़े सभी काम होंगे शुरू

जम्मू स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है। कॉरपोरेटरों के प्रयासों से गली-मुहल्ले के स्तर पर विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि देश का कोई भी शहर विकास से अछूता नहीं रहा।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:36 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:36 AM (IST)
Jammu : शेख नगर पार्क का होगा जीर्णोद्धार, वर्षों से रूके पड़े सभी काम होंगे शुरू
जनसमस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : शहर के वार्ड नंबर 47 के अधीन आने वाले शेख नगर में स्थित पार्क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इससे आसपास रहने वालों को सुबह-शाम सैर करने के लिए जगह मिलेगी।

कॉरपोरेटर शारदा कुमारी के प्रयासों से इस पार्क का जीर्णोद्धार होने जा रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने अन्य नेताओं के साथ यहां पहुंच कर इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू करवाया। कविंद्र ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व में जम्मू विकास की दिशा में अग्रसर हुआ है और आज वर्षों से रुके पड़े प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं।

जम्मू स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है। कॉरपोरेटरों के प्रयासों से गली-मुहल्ले के स्तर पर विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि देश का कोई भी शहर विकास से अछूता नहीं रहा। स्वच्छ भारत मिशन से लोगों में स्वच्छता के लिए जागरुकता आई है।उन्होंने कहा कि जम्मू शहर अब विकास की ओर अग्रसर है, आने वाले दिनों में लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस मौके पर जिला प्रधान विनय गुप्ता ने कहा कि मंदिरों के शहर की हालत किसी से छिपी नहीं थी। आज शहर का कोई मुहल्ला रात को अंधेरे में नहीं रहता। यह भाजपा की ही देन है। शहर के सभी पार्कों को खूबसूरत बनाया जा रहा है। जगह-जगह विकास कार्य जारी हैं। गली-नाली का निर्माण तो चल ही रहा है, जनसमस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

वहीं कॉरपोरेटर शारदा कुमारी ने कहा कि वार्ड में इस पार्क के जीर्णोद्धार से आसपास रहने वालों को काफी लाभ होगा। करीब पांच लाख रुपये की लागत से इस काम को किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद गणमान्यों में विवेक पटयाल, दलवीर सिंह, नरेंद्र कोकी, सुमित बजरंगी, सुरेंद्र पटयाल, पुरुषोत्तम, मनोहर लाल, सुनील सरयारा, विजय कुमार फनगोत्रा, वीना देवी, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी