Jammu : सात साल की मृदिनी का एक और कीर्तिमान, राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में ए-ग्रेड

नेशनल सेंटर फार एजुकेशनल डेवलपमेंट की ओर से आयोजित स्वस्थ भारत कला प्रतियोगिता-2021 की योग श्रेणी में मृदिनी ने ए-ग्रेड हासिल करके जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में मृदिनी ने विभिन्न योगासन कर योग में अपनी निपुणता का प्रमाण दिया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:20 PM (IST)
Jammu : सात साल की मृदिनी का एक और कीर्तिमान, राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में ए-ग्रेड
सात साल की मृदिनी ने राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में ए-ग्रेड हासिल किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : आर्मी पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा मृदिनी गुप्ता ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। सात साल की मृदिनी ने राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में ए-ग्रेड हासिल किया है। नेशनल सेंटर फार एजुकेशनल डेवलपमेंट की ओर से आयोजित स्वस्थ भारत कला प्रतियोगिता-2021 की योग श्रेणी में मृदिनी ने ए-ग्रेड हासिल करके जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में मृदिनी ने विभिन्न योगासन कर योग में अपनी निपुणता का प्रमाण दिया।

मृदिनी इससे पूर्व राष्ट्रीय शिक्षा व मानव संसाधन विकास संगठन की ओर से आयोजित अखिल भारतीय स्वच्छ भारत कला प्रतियोगिता ए-ग्रेड हासिल कर चुकी है। मंत्रालय की ओर से इस साल के शुरू में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विजेता रहे बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला था। मृदिनी ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में लिखावट श्रेणी में हिस्सा लिया था जिसमें सर्वश्रेष्ठ आने पर उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला और मृदिनी ने राष्ट्रीय स्तर पर चित्रकला श्रेणी में हिस्सा लेते हुए ए-ग्रेड हासिल करके सबको गौरवान्वित किया।

चित्रकला व लिखावट श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में ए-ग्रेड लेने के बाद अब मृदिनी ने योग प्रतियोगिता में ए-ग्रेड हासिल किया है। मृदिनी की मां प्रिया गुप्ता व पिता मुनीश गुप्ता के अनुसार पिछले साल लॉकडाउन में जब ऑनलाइन पढ़ाई का सिलसिला शुरू हुआ तो मृदिनी ने पढ़ाई के साथ कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इससे उसका ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के प्रति रूझान बढ़ा।

तब उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा व मानव संसाधन विकास संगठन की ओर से अखिल भारतीय स्वच्छ भारत कला प्रतियोगिता और नेशनल सेंटर फार एजुकेशनल डेवलपमेंट की ओर से शुरू की गई इन प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी मिली। मृदिनी की मां बताती है कि मृदिनी के दादा जवाहर लाल गुप्ता व दादी विजय गुप्ता नियमित योग करते हैं और मृदिनी ने उन्ही से योग के विभिन्न आसन सीखे।

chat bot
आपका साथी