Seniority list of JKAS : 2016 से 2018 के बीच तैनात जेकेएएस अधिकारियों की वरियता सूची जारी

जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा का टाइम स्केल हासिल वाले अधिकारियों की फाइनल वरीयता सूची बुधवार को जारी कर दी। इससे पहले सरकार ने अस्थायी वरियता सूची जारी कर असंतुष्ट अधिकारियों काे आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कहा था। सरकार ने दस अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर गौर किया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:14 PM (IST)
Seniority list of JKAS : 2016 से 2018 के बीच तैनात जेकेएएस अधिकारियों की वरियता सूची जारी
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा का टाइम स्केल हासिल वाले अधिकारियों की फाइनल वरीयता सूची बुधवार को जारी कर दी।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2018 के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा का टाइम स्केल हासिल वाले अधिकारियों की फाइनल वरीयता सूची बुधवार को जारी कर दी। इससे पहले सरकार ने अस्थायी वरियता सूची जारी कर असंतुष्ट अधिकारियों काे आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कहा था। सरकार ने फाइनल सूची जारी करने से पहले दस अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर गौर किया।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वरीयता सूची तय करते समय यह देखा जाता है कि अधिकारी की उक्त सेवा में नियुक्ति कब हुई थी। कोई अधिकारी किसी पद पर कब से तैनात है यह वरियता का आधार नहीं हो सकता है। वहीं आरक्षित पदों पर वरियता के आधार पर अधिकारियों की तैनाती का मसला उच्च न्यायालय में है। दर्ज आपत्तियों पर स्थिति स्पष्ट करने के बाद बुधवार को सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की फाइनल सूची जारी कर दी।

प्रदेश में वर्ष 2016 से लेकर 2018 के अंत तक तैनात हुए 119 कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की वरीयता सूची जारी कर दी। सूची जारी करते समय यह स्पष्ट किया है कि उक्त अधिकारियों के आयु प्रमाण पत्र व सर्विस बुक आदि की वैरीफिकेशन की जाएगी। इसी बीच सरकार द्वारा जारी वरियता सूची में पहले दस स्थान हासिल करने वाले अधिकारियों में एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के गुलाम अहमद भट्ट पहले, समाज कल्याण विभाग के गुलाम मोहिउद्दीन दूसरे, समाज कल्याण की बिलकीस जान तीसरे, निगत मजीद चौथे, पर्यटन विभाग के सलीम अहमद पांचवे व सूचना विभाग की आशिमा शेर छठे स्थान पर है।

वहीं सूचना विभाग की मृदु सलाथिया सातवें व इसी विभाग के इदील सलीम आठवें नंबर पर हैं। ग्रामीण विकास के मुदस्सर लतीफ तासिर इस वरियता सूची में नौंवे नंबर पर उद्योग विभाग के अतुल कुमार दसवें नंबर पर हैं। उपराज्पाल मनोज सिन्हा का यह आदेश बुधवार को जम्मू कश्मीर सरकार के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी किया गया।

chat bot
आपका साथी