Infiltration in Uri: सुरक्षाबलों ने उड़ी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, तलाशी अभियान जारी

उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आज यानि रविवार को एलओसी में तैनात सुरक्षाबलों ने सीमा पार पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बना दिया है। फिलहाल आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:37 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:50 PM (IST)
Infiltration in Uri: सुरक्षाबलों ने उड़ी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, तलाशी अभियान जारी
फिलहाल आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

जम्मू, जेएनएन। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सतर्क जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम बना दिया। घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों पर गोलीबारी कर उन्हें वापस भगा दिया। जवानों ने इस क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने के साथ-साथ सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल अभी भी तलाशी अभियान आसपास के इलाके में जारी है।

घुसपैठ का यह प्रयास रविवार तड़के हुआ। जवानों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ अंगुरी पोस्ट के पास गुलाम कश्मीर की ओर से कुछ आतंकवादियों को घुसपैठ करते हुए देखा । वास्तविक नियंत्रणर रेखा की सुरक्षा में जुटे सतर्क जवानों ने हलचल देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। घुसपैठ का यह प्रयास आतंकियों ने रविवार तड़के उस समय किया जब अभी अंधेरा था। आतंकी आंधेरे का लाभ उठाकर घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन नियंत्रण रेखा के इस पार जवान पूरी तरह से सतर्क थे।

उन्होंने जैसे ही देखा कि आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आतंकियों को रोकने के लिए प्रयास किया। इस पर आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी इसकास करारा जवाब दिया। इसके बाद घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादी वहां से भाग गए। इसके बाद आतंकियों ने इस पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया हुआ है। जिस क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास हुआ है, वहां पर घेन जंगल भी है। ऐसे में सुरक्षाबलों को यह भी आशंका है कि कहीं कोई आतंकी यहां पर छिपा न हो। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने इस पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया हुआ है। अभी तक किसी भी आतंकी का कोई पता नहीं चला है। उड़ी सेक्टर में पहले भी आतंकवादी कई बार घुसपैठ का प्रयास कर चुके हैं। इनमें सतर्क जवानों ने कई बार आतंकियों को मार गिराया है।

chat bot
आपका साथी