Jammu : स्कूल भवन की दुर्दशा के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जम्मेदार ठहराया
मैंने खुद जाकर वहां देखा तो दंग रह गया। स्कूल की दीवारें गिर रही हैं। कई जगहों से छत गिर भी चुकी है। यह जम्मू का पुराना स्कूल है। कई लोग यहां से पढ़कर ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं लेकिन इसकी हालत नहीं सुधारी गई।
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के बीचोबीच तालाब खटिकां के घास मंडी स्कूल की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। इस स्कूल की इमारत कभी भी गिर सकती है। यहां चलने वाले गवर्नमेंट हाई स्कूल की खस्ताहालत के लिए कांग्रेस के महासचिव और व्यापार मंडल प्रधान गुरमीत सिंह ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्कूल की मरम्मत के लिए गंभीर नहीं है, जबकि इसकी मरम्मत के लिए लोगों नें कई बार गुहार भी लगाई है। गुरमीत सिंह ने वीरवार को स्कूल का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय लोग उनके पास आए थे, जिन्होंने इस स्कूल की हालत उन्हें बताई।
मैंने खुद जाकर वहां देखा तो दंग रह गया। स्कूल की दीवारें गिर रही हैं। कई जगहों से छत गिर भी चुकी है। यह जम्मू का पुराना स्कूल है। कई लोग यहां से पढ़कर ऊंचे मुकाम पर पहुंचे हैं, लेकिन इसकी हालत नहीं सुधारी गई। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनकी हालत सुधार नहीं रही।
इस कारण बच्चे वहां नहीं आते। गुरमीत सिंह ने कहा कि भाजपा नेता जम्मू के हित के बजाय अपने में मगन हैं। जम्मू ने भाजपा को 27 विधायक और दो सांसद भी दिए, लेकिन किसी ने लोगों की सुध नहीं ली।
उनका कहना था कि निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार सरकारी स्कूलों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। गुरमीत ¨सह के साथ इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे।