Jammu : चकरोई में मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन, सरदार जोगिंदर सिंह प्रधान बने

मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया। पूर्व मंत्री चौ. श्यामलाल इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंडल की नई अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए सरदार जोगिंदर सिंह को प्रधान सरदार कश्मीर सिंह निर्मल सिंह तथा पाला सिंह को उपप्रधान बनाया गया।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:26 PM (IST)
Jammu : चकरोई में मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन, सरदार जोगिंदर सिंह प्रधान बने
पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल में नियुक्त हुए सभी सदस्यों का हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया

आरएसपुरा, संवाद सहयोगी : भारतीय जनता पार्टी चकरोई में बुधवार को बैठक का आयोजन कर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया। पूर्व मंत्री चौ. श्यामलाल इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंडल की नई अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए सरदार जोगिंदर सिंह को प्रधान, सरदार कश्मीर सिंह, निर्मल सिंह तथा पाला सिंह को उपप्रधान, सरदार उजागर सिंह एवं गुरमीत सिंह को महासचिव, सरदूल सिंह को कोषाध्यक्ष, जगजीत सिंह तथा राजेंद्र सिंह को सचिव तथा जसमीत कौर, आशा सिंह, बचन सिंह तथा गुरनाम सिंह को सदस्य बनाया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्यामलाल में नियुक्त हुए सभी सदस्यों का हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों के लोग लगाता झूठी अफवाहें फैलाने में लगे हुए हैं। हमें लोगों को सच्चाई से अवगत करवाने की जरूरत है। मनोनीत सदस्यों ने कहा कि अल्पसंख्यक बिरादरियों पर प्रशासन और सरकार उचित ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नियुक्त हुए सभी सदस्यों ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी तथा मेहनत के साथ कार्य करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक लेकर जाएंगे और लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इस मौके पर मंडल प्रधान गार सिंह, कृष्ण चौधरी भी मौजूद थे। सभी मिल कर अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए बढ़चढ़ कर काम करने का संकल्प दोहराया। और सभी को को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की गई।

chat bot
आपका साथी