सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरतें सावधानी

जागरण संवाददाता, जम्मू : दैनिक जागरण की संस्कारशाला में दीवान ब्रदीनाथ विद्यामंदिर मुबारक म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 02:13 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 02:13 AM (IST)
सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरतें सावधानी
सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरतें सावधानी

जागरण संवाददाता, जम्मू : दैनिक जागरण की संस्कारशाला में दीवान ब्रदीनाथ विद्यामंदिर मुबारक मंडी के बच्चों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल और उसकी हद के बारे में जानकारी दी गई। संस्कारशाला में बच्चों को बुद्धिमानी से सोशल मीडिया का उपयोग कैसे करें' विषय पर फिल्म भी दिखाई गई। इसमें बताया गया कि पढ़ाई में मेधावी एक लड़की और खेल में होनहार एक लड़के को उनके माता-पिता मोबाइल फोन उपहार देते हैं। इसके बाद दोनों का पूरा दिन मोबाइल पर ही बीतने लगा। इसका असर उनकी प्रतिभा पर पड़ना शुरू हो जाता है। उन्हें खुद ही इसका अहसास होने लगता है और दोनों मोबाइल के इस्तेमाल को कम कर पढ़ाई और खेल में ध्यान लगाना शुरू कर देते हैं।

स्कूल की मार्निग असेंबली में बच्चों को संस्कारशाला के माध्यम से जागरूक किया गया। इसमें एंकर धरूण केसर (डीके) मुख्य वक्ता थे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया को आज के समय में पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता लेकिन उसका हद से ज्यादा इस्तेमाल कतई भी सही नहीं है। विशेषकर विद्यार्थी वर्ग को इससे बचना चाहिए। अगर बहुत ही आवश्यक है तो वे सोशल मीडिया का सही और सीमित इस्तेमाल करें। पढ़ाई, खेल के बीच खाली समय कुछ देर सोशल मीडिया पर बिताएं। अगर संभव हो सके तो वे सोशल मीडिया पर पढ़ाई व अपनी अन्य गतिविधियों से संबंधी ग्रुप बनाएं और उन पर चर्चा करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फोटो व अन्य निजी जानकारी कम शेयर करने का सुझाव भी बच्चों को दिया। वहीं स्कूल की ¨प्रसिपल सोनिका महाजन ने भी दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की। उन्होंने बच्चों से भी इस कहानी से सीख लेने को कहा। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन विरेंद्रजीत ¨सह, मैनेजर राजेंद्र कक्कड़, शिक्षिका रूपाली, पूजा, सुमालिन व राधिका भी मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी