Jammu Central University: संजीव जैन बने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के नए वाइस चांसलर

प्रो. अशोक ऐमा छह साल से अधिक समय तक केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी रहे हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रो. संजीव जैन को पंद्रह मार्च 2016 को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 02:50 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 02:50 PM (IST)
Jammu Central University: संजीव जैन बने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के नए वाइस चांसलर
संजीव जैन को अकादमिक व रिसर्च का बेहतर अनुभव है।

जम्मू, राज्य ब्यूरो: इंडियन इंस्टीट़यूट आफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्फैक्चुरिंग जबलपुर मध्य प्रदेश के निदेशक प्रो. संजीव जैन को केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के विजिटर होने के नाते अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रो. संजीव जैन को केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू का वीसी नियुक्त किया है।

पदभार संभालने की तिथि से लेकर उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। राष्ट्रपति भवन ने वीसी की नियुक्ति का आदेश केंद्रीय विवि के रजिस्ट्रार को भेज दिया है। प्रो. संजीव जैन श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के पूर्व वाइस चांसलर रह चुके हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. अशोक ऐमा का पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2020 में समाप्त हो गया था।

कोरोना से उपजे हालात के कारण नए वाइस चांसलर की नियुक्ति नहीं हो पाई। प्रो. अशोक ऐमा छह साल से अधिक समय तक केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी रहे हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रो. संजीव जैन को पंद्रह मार्च 2016 को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था।

उनका कार्यकाल तीन साल का था और उस समय के चांसलर एनएन वोहरा ने उन्हें दो साल का एक्सटेंशन दे दिया गया था। प्रो. जैन ने अप्रैल 2019 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी नियुक्ति इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंफारमेशन टेक्नोलाजी जबलपुर में निदेशक के पद पर हो गई थी।

संजीव जैन को अकादमिक व रिसर्च का बेहतर अनुभव है। वह श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में तीन साल तक वीसी का कार्यभार संभाल चुके है।

प्रो. संजीव जैन के कार्यकाल के समय ही श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में काफी विकास हुआ। यह उम्मीद की जा रही है कि वह केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू को नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे। कुछ दिनों बाद वह कार्यभार संभालेंगे। 

chat bot
आपका साथी