Jammu Kashmir: जम्मू नगर निगम की सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के चुनाव 13 को, 8 मार्च तक भरे जा सकेंगे नामांकन

जम्मू नगर निगम की सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के चुनाव 13 मार्च को करवाने की घोषणा की गई है। इसके लिए 8 मार्च तक नामांकन भरे जा सकेंगे जबकि 10 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इस बार नामांकन भरने वाले प्रत्याशी को 1000 रुपये की फीस भी चुकता करनी होगी।

By Vikas AbrolEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 06:27 PM (IST)
Jammu Kashmir: जम्मू नगर निगम की सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के चुनाव 13 को, 8 मार्च तक भरे जा सकेंगे नामांकन
सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के चुनाव करवाने का फैसला लेने के बाद जमा जम्मू नगर निगम के सेनेटरी सुपरवाइजर।

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू नगर निगम की सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के चुनाव 13 मार्च को करवाने की घोषणा की गई है। इसके लिए 8 मार्च तक नामांकन भरे जा सकेंगे जबकि 10 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इतना ही इस बार नामांकन भरने वाले प्रत्याशी को एक हजार रुपये की फीस भी चुकता करनी होगी।

बुधवार को सेनेटरी सुपरवाइजरों ने एक बैठक कर सर्वसम्मति ने इन चुनावों को करवाने का फैसला लिया। पिछले कई सालों से यूनियन के चुनाव नहीं हुए हैं। इस बैठक में सेनेटरी सुपरवाइजर देवानंद गिल, रिंकू गिल, शहजादी गिल, संजू बुरट, विक्की लॉरेंस, जंग बहादुर, रवि खोखर, अश्विनी, सन्नी खोखर, बंसी लाल, अर्जुन याकूब, भगत राम, संजय तेजी, चमन लाल आदि मौजूद थे।

देवानंद गिल ने कहा कि सभी सेनेटरी सुपरवाइजरों ने सोच-समझ कर सर्वसम्मति से यूनियन के चुनाव करवाने का फैसला लिया और तारीख निर्धारित की। यूनियन के प्रधान पद के लिए चुनाव होने हैं। आवेदक को एक हजार रुपये की फीस भी अदा करनी होगी। करीब 120 सेनेटरी सुपरवाइजर इस चुनाव में भाग लेंगे और प्रधान चुनेंगे। प्रधान चुनने के बाद कमेटी के अन्य सदस्यों की घोषणा की जाएगी।

गिल ने कहा कि वर्षों से लटकते आ रहे यूनियन के चुनाव होने से सेनेटरी इंस्पेक्टरों के मसलों को उचित स्तर पर उठाया जा सकेगा। उनकी दिक्कतों को सही मंच पर उठाकर इनका समाधान करवाने के प्रयास यूनियन जरूर करेगी। जो कोई भी भी प्रधान चुना जाएगा, सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर उसे सहयोग देंगे। शहर के 75 वार्डों में सेनेटरी सुपरवाइजरों को भी बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन यूनियन नहीं होने के कारण कोई परवाह नहीं कर रहा। इससे पहले शहजादी गिल को एडहाक प्रधान भी बनाया जा चुका है। इतना ही नहीं विजय कुमार भी सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी