Jammu : संदीप सिंह सैंडी बने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राज्य प्रधान

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंद्रियाल ने कहा कि चुने गए सदस्य जम्मू-कश्मीर के मजदूर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे और समस्याओं को हल करवाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस देश भर में मजदूर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM (IST)
Jammu : संदीप सिंह सैंडी बने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राज्य प्रधान
प्रभा सलाथिया को महिला विंग का राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का राज्य अध्यक्ष बनाया गया।

मीरां साहिब, संवाद सहयोगी : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की तरफ से कालूचक स्थित सन्नी फार्म में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार संदीप सिंह सैंडी को इंटक का राज्य प्रधान नियुक्त किया गया, जबकि प्रभा सलाथिया को महिला विंग का राज्य अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर जय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान इंटक के राष्ट्रीय प्रधान दिनेश शर्मा सुंद्रियाल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया और नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा सुंद्रियाल ने कहा कि चुने गए सदस्य जम्मू-कश्मीर के मजदूर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे और समस्याओं को हल करवाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस देश भर में मजदूर वर्ग की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य अध्यक्ष को कहा कि वह मजदूर वर्ग की बेहतरी तथा भलाई के लिए कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इंटक के साथ जोड़ें। राज्य अध्यक्ष बनने पर सरदार संदीप सिंह सैंडी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को भी जल्द पूरा किया जाना चाहिए। इस मौके पर ठाकुर जय सिंह ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर जालंधर के प्रभारी बलबीर सिंह अटवाल, फतेहगढ़ साहिब के प्रधान मनजीत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. दविंदर सिंह, हरजिंदर कौर नीलू, सरदार कीर्तन सिंह, युवा कांग्रेस के राज्य सचिव अंकुश रैना, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा, उप सरपंच बलवीर सिंह सहित अन्य लोग भी विशेष तौर पर कार्यक्रम में मौजूद थे। इसके अलावा पंजाब महिला विंग की प्रधान कमलजीत दुआना, पंजाब के राज्य अध्यक्ष गुरमैल सिंह चौधरी भी कार्यक्रम के दौरान विशेष तौर पर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी