स्थायी नहीं करने पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

संवाद सहयोगी ज्यौड़ियां म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:15 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:15 AM (IST)
स्थायी नहीं करने पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल
स्थायी नहीं करने पर सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

संवाद सहयोगी, ज्यौड़ियां : म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान रोशन मसीह ने कहा कि पिछले 15 वर्ष से सफाई कमीर् ईमानदारी से अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन उनको स्थायी नहीं किया जा रहा है। सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। ऐसे में उन्होंने हड़ताल का रास्ता अख्तियार किया।

प्रदर्शन में शामिल कमलेश देवी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि मात्र 6700 रुपये वेतन पर वह स्वयं और उनके सभी साथ काम कर रहे हैं। इसी वेतन से मकान का किराया, बच्चों की स्कूल फीस व किताबों का खर्च उठाते हैं। इसी वेतन से हम एक माह का राशन खरीदकर खाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिन व दिन महंगाई करते जा रही है, मगर हमारा वेतन नहीं बढ़ा रही। महज 6700 रुपये वेतन से क्या हम अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं क्या? सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार उनका वेतन नहीं बढ़ाती है और उनको स्थायी नहीं करती है तो वे आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर विक्की कुमार, सुमित संधू, जागर हुसैन, शम्सदीन, पूजा देवी और लतीफ हुसैन उपस्थित थे। बिश्नाह में भी सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, बिश्नाह : नगरपालिका कार्यालय में अखिल भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने स्थायी करने की मांग पर प्रधान विकास मट्टू के नेतृत्व में सोमवार को बिश्नाह में हड़ताल की। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से हर बार हमें कोरे आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि वे कई साल से सफाई का काम कर रहे हैं, लेकिन उनको स्थायी नहीं किया जा रहा है। उनको वेतन भी इतना कम मिलता है कि वे इसमें परिवार का खर्च भी नहीं निकाल पाते हैं। सोमवार को सभी सफाई कर्मचारी नगरपालिका कार्यालय में जमा हुए और हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। संस्था के प्रधान विकास मट्टू ने कहा कि जब तक हमारे मसले हल नही किए जाते तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी