RSS के कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर कटड़ा में किया शस्त्र पूजन

इस बार कोरोना महामारी के कारण पथ संचलन तो नहीं किया गया लेकिन शस्त्र पूजन कार्यक्रम पूरे विधान से किया। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा गया। राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भागीदारी में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:19 PM (IST)
RSS के कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर कटड़ा में किया शस्त्र पूजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारक कटड़ा नगर अरुण भारत ने विजयदशमी पर्व पर प्रकाश डाला।

कटड़ा, संवाद सहयोगी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी पर्व और संघ का स्थापना दिवस कटड़ा में उत्साह और उमंग से मनाया गया। इस बार कोरोना महामारी के कारण पथ संचलन तो नहीं किया गया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम पूरे विधान से किया। इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा गया। राष्ट्रीय एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भागीदारी में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। युवाओं को संघ से जुड़ कर राष्ट्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

कटड़ा के रघुनाथ मंदिर के परिसर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विस्तारक कटड़ा नगर अरुण भारत ने विजयदशमी पर्व पर प्रकाश डाला और इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। अरुण भगत ने बताया कि आज ही के दिन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रीय एकता के साथ ही सामाजिक कार्यों में पूरी तरह से सक्रिय है, जिसको लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई तरह के कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा करवाए जा रहे हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने शस्त्रों का पूजन कर विजयदशमी पर्व मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा के साथ ही शिवकुमार शर्मा, राकेश दुबे, राजेंद्र मेंगी, आशीष गंडोत्रा, अनुज सेंसन, निशांत गुप्ता, श्यामलाल पादा, विजय पादा, सुंदरदास, रमेशचंद्र, अक्षय कुमार, आदित्य शर्मा के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।वहीं दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से शस्त्री पूजन किया और कार्यकर्ताओं को संघ की स्थापना और उसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।

chat bot
आपका साथी