Jammu: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के जरिये परिवारों से जुड़ेगा संघ

अनुच्छेद-370 के हटने के बाद लोग किस तरह के विकास की उम्मीद कर रहे हैं कैसे लोगों का उत्थान हो सकेगा जम्मू कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रवाद को मजबूती आदि पर विचार-विमर्श किया गया है। भय्याजी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संघ की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कहा है।

By Edited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 07:41 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 08:03 AM (IST)
Jammu: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के जरिये परिवारों से जुड़ेगा संघ
निशाना बनाने वाले यह समझ लें कि संघ के लिए ऐसी परिस्थितियां नई नहीं हैं।

जागरण संवाददाता, जम्मू : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भय्याजी जोशी ने मंगलवार को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी ली है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के दौरान अधिक से अधिक परिवारों से मिलकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। बैठकों का दौर बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहेगा।

सरकार्यवाह ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में सभी का योगदान जरूरी है। मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए अधिक से अधिक परिवारों से मिलना निश्चित किया जाना चाहिए। हर परिवार में पाठ्य सामग्री पहुंचना जरूरी है। मुख्य मकसद अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होना चाहिए। सूत्रों के अनुसार दिन भर चली कार्यकारिणी की बैठक में जम्मू कश्मीर से जुडे़ कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

अनुच्छेद 370 के हटने के बाद लोग किस तरह के विकास की उम्मीद कर रहे हैं, कैसे लोगों का उत्थान हो सकेगा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रवाद को मजबूती आदि पर विचार-विमर्श किया गया है। भय्याजी जोशी ने कार्यकर्ताओं को संघ की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए कहा है। बैठक में कुछ सदस्यों ने कश्मीर में स्वयंसेवकों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने पर ¨चता व्यक्त की। इस पर भय्याजी ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि संघ को अपनी रक्षा करना आता है।

निशाना बनाने वाले यह समझ लें कि संघ के लिए ऐसी परिस्थितियां नई नहीं हैं। संघ के किसी भी स्वयंसेवक को डराने की सोचना शेर के मुंह में दांत गिनने के प्रयास जैसा होगा। कोरोना काल में स्वयंसेवकों की भूमिका सराही संगठनात्मक मामलों की समीक्षा करते हुए भय्याजी जोशी ने कहा कि कोरोना के चलते जो कार्य प्रभावित हुए हैं, उन्हें तेजी से साथ किया जाना जरूरी है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कोरोना काल में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। कहा कि हमेशा कि तरह मुश्किल परिस्थितियों में संघ इस बार भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह शानदार तरीके से करने में सफल रहा।

chat bot
आपका साथी