पुलिस की बड़ी कार्रवाई से रोहिंग्याओं में मची खलबली, अपने ठिकाने छोड़ कर सुरक्षित जगह की करने लगे तलाश

प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिग्याओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से रोहिंग्याओं में खलबची मची रही। शनिवार को 168 रोहिंग्याओं को हिरासत में लेकर हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेजे जाने के बाद रविवार को रोहिंग्या परिवार अपने ठिकाने छोड़ कर जाने लगे।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 05:50 PM (IST)
पुलिस की बड़ी कार्रवाई से रोहिंग्याओं में मची खलबली, अपने ठिकाने छोड़ कर सुरक्षित जगह की करने लगे तलाश
प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिग्याओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से रोहिंग्याओं में खलबची मची रही।

जम्मू, जागरण संवाददाता : प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिग्याओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से रोहिंग्याओं में खलबची मची रही। शनिवार को 168 रोहिंग्याओं को हिरासत में लेकर हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेजे जाने के बाद रविवार को रोहिंग्या परिवार अपने ठिकाने छोड़ कर जाने लगे। वे सुरक्षित जगह की तलाश में परिवार सहित निकलने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी को समझा-बुझा कर सभी को उनके शिविरों की ओर लौटाया। इस कारण रोहिंग्याओं के शिविर में अफरातफरी मची रही। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी।

नरवाल बाला, करेनी तालाब, जलालाबाद, उमर कालोनी में रह रहे सैकड़ों रोहिंग्या परिवार रविवार की सुबह अपने समान बांध कर महिलाओं और बच्चों के साथ शिविरों को छोड़ कर निकल गए। वे सभी बठिंडी के मक्का मस्जिद में एकत्रित होने जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों को जब इस बात का पता चला तो आनन-फानन में पुलिस कर्मियों को शिविर छोड़ कर जा रहे रोहिंग्या परिवारों के पास गए और उन्हें शिविरों में पहुंचाया। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआइजी विवेक गुप्ता भी रोहिंग्या के सबसे बड़े शिविर करेनी तालाब में पहुंचे और पलायन कर जा रहे लोगों से बात कर उनकी आशंकाओं को दूर किया। पुलिस ने कर्मियों ने शिविरों में बंद पड़ी दुकानों को भी खुलवाया। किसी तरह माहौल न बिगड़े इसके लिए रोहिंग्याओं के शिविरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

बिना दस्तावेजों के रह रहे रोहिंग्या को होल्डिंग सेंटर में भेजा : डीआइजी विवेक गुप्ता ने बताया कि जम्मू में रह रहे जिन रोहिंग्या के पास फोरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट के तहत भारत में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं, उनको ही होल्डिंग सेंटर में भेज रहा है। जिसके पास दस्तावेज हैं, उन्हें होल्डिंग सेंटर नहीं भेजा जाएगा। सभी को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी रोहिंग्या अपने-अपने शिविर में ही रहें। किसी के साथ कोई गलत नहीं होगा। सिर्फ सुरक्षा के लिहाजा से सावधानी बरती जा रही है। वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी