Recruitment in JMC : 600 कैजुअल सफाई कर्मचारियों की भर्ती इसी माह से, दूर होगी सफाई कर्मचारियों की कमी

एक महीने में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए फार्म पहले ही भरे जा चुके हैं। नगर निगम 17 अगस्त से इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। यह भर्ती 20 सितंबर तक जारी रहेगी। निगम ने भगवती नगर स्थित डंपिंग साइट को निर्धारित किया

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 03:38 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 03:59 PM (IST)
Recruitment in JMC : 600 कैजुअल सफाई कर्मचारियों की भर्ती इसी माह से, दूर होगी सफाई कर्मचारियों की कमी
नगर निगम 17 अगस्त से इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : वर्षों से लटकते आ रही 600 कैजुअल सफाई कर्मचारियों की भर्ती 17 अगस्त से होने जा रही है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। एक महीने में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए फार्म पहले ही भरे जा चुके हैं। नगर निगम 17 अगस्त से इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। यह भर्ती 20 सितंबर तक जारी रहेगी। निगम ने भगवती नगर स्थित डंपिंग साइट को निर्धारित किया है। इन सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया यहीं संपन्न की जाएगी।

निगम के अनुसार 17 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाली यह भर्ती प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुआ करेगी। हर रोज 100 कर्मचारियों के साक्षात्कार व अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद अंतिम सूची तैयार कर ली जाएगी और फिर जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर पंकज गुप्ता का कहना है कि छंटनी के बाद 2811 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 600 को भर्ती किया जाएगा। निगम में पहले से नौकरी कर रहे सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए इन 600 कैजुअल सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। अगले महीने यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। फिर वार्डों में सफाई कर्मचारियों की संख्या का मसला भी हल हो जाएगा। शहर और स्वच्छ बनेगा। मौजूदा हालत यह है कि शहर के सभी 75 वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी है। हर वार्ड में लगभग 25 सफाई कर्मचारी दिए गए हैं जो नाकाफी हैं। वर्ष 2005 में जनरल हाउस में पारित प्रस्ताव के मुताबिक प्रत्येक 250 मतदाता पर एक सफाई कर्मचारी वार्ड में तैनात किया जाना है। इसके विपरीत वार्डों में सफाई कर्मचारी नहीं मिल सके।

इस तारीख को होगी भर्ती

        क्रमांक              तिथि 01 से 100         17 अगस्त 2021 101 से 200       18 अगस्त 201 से 300       20 अगस्त 301 से 400       21 अगस्त 401 से 500       23 अगस्त 501 से 600       24 अगस्त 601 से 700       25 अगस्त 701 से 800       26 अगस्त 801 से 900       27 अगस्त 901 से 1000     28 अगस्त 1001 से 1100   31 अगस्त 1101 से 1200   01 सितंबर 1201 से 1300   02 सितंबर 1301 से 1400   03 सितंबर 1401 से 1500   04 सितंबर 1501 से 1600   06 सितंबर 1601 से 1700   07 सितंबर 1701 से 1800   08 सितंबर 1801 से 1900   09 सितंबर 1901 से 2000   10 सितंबर 2001 से 2100   11 सितंबर 2101 से 2200   13 सितंबर 2201 से 2300   14 सितंबर 2301 से 2400   15 सितंबर 2401 से 2500   16 सितंबर 2501 से 2600   17 सितंबर 2601 से 2700   18 सितंबर 2701 से 2811   20 सितंबर

खल रही कर्मचारियों की कमी : 2005 के बाद से शहर की आबादी भी बढ़ी। मुहल्लों में अब कम ही प्लाट होंगे जहां जगह खाली पड़ी है। अधिकतर मकान बन चुके हैं। जरूरतें बढ़ गई हैं लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं बढ़े। वर्ष 2019 में जब नवनिर्वाचित कॉरपोरेटरों ने पहली जनरल हाउस की बैठक की, तभी से इस मसले को गंभीरता से उठाया जा रहा है। नियुक्ति करने के निर्देशों के साथ कर्मचारियों की सूचियां बनाई गईं। साक्षात्कार भी हुए। इसके बावजूद आज दिन तक इन 600 सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं हो पाई। शहर में फिलहाल 2500 के करीब सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं।

जून 2018 को अधिसूचना की गई थी जारी : सरकारी गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2018 के जून माह में इन 600 कैजुअल सफाई कर्मियों को लगाने की अधिसूचना जारी की गई थी। उसकिे बाद निगम के चुनाव हुए। कॉरपोरेटर चुनकर आए। जनरल हाउस में मामला उठा। वहां से भी अनुमति मिल गई। कॉरपोरेटर ने अपने-अपने वार्ड में इन कर्मियों की जरूरत जताई। इससे पहले वर्ष 2016 में भी नगर निगम ने 600 एनजीओ सफाई कर्मियों को कैजुअल किया था। करीब 800 सफाई कर्मी अभी शेष थे। इनमें से अब 600 कर्मियों को कैजुअल करने से व्यवस्था में काफी बदलाव आएगा।

chat bot
आपका साथी