Jammu : अपहरण-दुष्कर्म के फरार दो आरोपियों को रियासी पुलिस ने 19 साल बाद किया गिरफ्तार

Reasi Molestation Case वर्ष 2002 में माहोर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। उन्होंने महिला का अपहरण कर उसे अपने पास रखा और हर दिन उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 01:05 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 01:20 PM (IST)
Jammu : अपहरण-दुष्कर्म के फरार दो आरोपियों को रियासी पुलिस ने 19 साल बाद किया गिरफ्तार
दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

जम्मू, जेएनएन : रियासी पुलिस ने 19 वर्ष बाद अपहरण और दुष्कर्म के मामले के दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान अब्दुल रशीद व मखना पुत्र मियां खरियान निवासी बरनैली थिल्लू तहसील माहोर रियासी के रूप में हुई है। वर्ष 2002 में माहोर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। उन्होंने महिला का अपहरण कर उसे अपने पास रखा और हर दिन उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

रियासी पुलिस ने बताया कि थाने में मामला दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। ये दोनों अपना वेश बदलकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर रह रहे थे। यही वजह है कि इन्हें गिरफ्तार करने में परेशानी हो रही थी। इस बीच जांच में मामला साबित होने पर दोनों के खिलाफ 2003 में अदालत में चार्जशीट पेश कर दी गई। अदालत ने 10/09/2004 को दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया।

एसएसपी रियासी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में रियासी पुलिस की टीम ने एक व्यापक योजना बनाई और दोनों भगोड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस अपनी योजना में कामयाब हुई और दोनों हार्डकोर और लंबे समय से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा लिए गए हैं और जल्द ही दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि एसएसपी शैलेंद्र सिंह के रियासी जिला पुलिस की कमान संभालने के बाद पुलिस ने पिछले 6 महीनों में "फरारी की गिरफ्तारी" के योजना केे तहत 100 से अधिक फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। वहीं, जिले के कट्टर अपराधियों को इतने कम समय में सलाखों के पीछे धकेलने के लिए स्थानीय लोगों ने भी एसएसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की है।

chat bot
आपका साथी