रविद्र जम्वाल महाराजा गुलाब सिंह सम्मान से सम्मानित

जागरण संवाददाता जम्मू महाराजा गुलाब सिंह की जयंती पर विख्यात मूर्तिकार रविद्र जम्वाल को महा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:07 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:07 AM (IST)
रविद्र जम्वाल महाराजा गुलाब सिंह सम्मान से सम्मानित
रविद्र जम्वाल महाराजा गुलाब सिंह सम्मान से सम्मानित

जागरण संवाददाता, जम्मू : महाराजा गुलाब सिंह की जयंती पर विख्यात मूर्तिकार रविद्र जम्वाल को महाराजा गुलाब सिंह सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। वहीं, श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर में महाराजा गुलाब सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हवन का आयोजन किया गया। इसमें डा. कर्ण सिंह के अलावा अजात शत्रु सिंह और राजसी परिवार के दूसरे सदस्यों ने भाग लिया। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डा. कर्ण सिंह ने धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों को दीपावली पर 20 फीसद बोनस देने की घोषणा की।

शाम को अमर महल में आयोजित समारोह में डा. कर्ण सिंह ने प्रसिद्ध मूर्तिकार रविद्र जम्वाल को वार्षिक महाराजा गुलाब सिंह पुरस्कार प्रदान किया। जम्वाल ने महाराजा हरि सिंह सहित ऐतिहासिक डोगरा व्यक्तित्वों की जम्मू में कई मूर्तियां बनाई हैं। वह अब महाराजा गुलाब सिंह की एक मूर्ति पर काम कर रहे हैं। पुरस्कार में 2 लाख रुपये और पट्टिका प्रदान की गई। डा. कर्ण सिंह ने महाराजा हरि सिंह पर लेखों की एक पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर डा. कर्ण सिंह ने कहा कि सामान्य रूप से डोगराओं और विशेष रूप से शासकों को इतिहास में उनका उचित स्थान नहीं मिला है। यह याद करते हुए कि यह जम्मू और हिमाचल प्रदेश के महाराजा गुलाब सिंह और उनके डोगरा सैनिकों ने हजारों लोगों की जान कुर्बान करके गिलगिट और लद्दाख पर विजय प्राप्त की थी। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। महाराजा गुलाब सिंह की जयंती मनाई

जम्मू: महाराजा गुलाब सिंह की 229वीं जयंती पर श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल में कार्यक्रम हुआ। इसमें अस्पताल के स्टाफ सदस्यों ने महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. दारा सिंह, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. राकेश शर्मा, नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान पवनजीत कौर सहित कई स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी