Jewellers Association Election : रमन सूरी सर्वसम्मति से जम्मू सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान चुने गए

जम्मू कश्मीर सर्राफा एसोसिएशन के जाने-माने ज्यूलर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमन सूरी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। जनरल हाउस मीटिंग में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। रमन सूरी भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:55 PM (IST)
Jewellers Association Election : रमन सूरी सर्वसम्मति से जम्मू सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान चुने गए
राकेश महाजन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक जैन को उपाध्यक्ष, विजय कुमार वर्मा को महासचिव मनोनीत किया गया

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू कश्मीर सर्राफा एसोसिएशन के जाने-माने ज्यूलर एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमन सूरी निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। जनरल हाउस मीटिंग में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। रमन सूरी भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होने के साथ-साथ पर्यटन महासंघ जम्मू के महासचिव भी हैं। वे कई और सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि सर्राफा एसोसिएशन के चुनाव के लिए 25 मार्च को नामांकन भरते समय ही सभी उनके समर्थन में आ गए थे। इनके खिलाफ किसी ने पर्चा भरा ही नहीं था। सोमवार को विधिवत उनके नामों की घोषणा कर दी गई।

जम्मू कश्मीर सर्राफा एसोसिएशन की बैठक की कारवाई शुरू करने से पहले, सर्राफा एसोसिएशन जम्मू प्रांत के सभी सदस्यों ने अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन सूरी के नेतृत्व में स्व. परजन कुमार जैन की सेवाओं को याद किया। उन्होंने वर्षों तक सर्राफा एसोसिएशन जम्मू प्रांत के अध्यक्ष रहे थे। हाल ही में उनका निधन हुआ था। चुनाव प्रभारी दर्शनलाल एवं वरिष्ठ सदस्यों द्वारा औपचारिक तौर पर उनको सूरी को अध्यक्ष घोषित किया गया। उसके बाद रमन सूरी ने अपनी नई टीम की घोषणा की। राकेश महाजन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक जैन को उपाध्यक्ष, विजय कुमार वर्मा को महासचिव, सुमित हांडा को सचिव और सुरिंदर कुमार जैन को कोषाध्यक्ष घोषित किया।

इस दौरान एक सलाहकार समिति भी गठित की गई, जिसमें विजय सर्राफ, अजय टल्ला, संजय जैन, दर्शन लाल ढ़ल्ला, चमन लाल खजूरिया और राजेश साहनी को सलाहकार घोषित किया गया। इसी तरह कार्यकारिणी समिति भी बनाई गई। इसमें अंकुर सूरी, अमन जैन, जुगल किशोर बब्बर, विशाल जैन एवं राजीव जैन को सदस्य बनाया गया। जनरल हाउस में रमन सूरी और उनकी टीम को माता की चुनरी भेंट की गई। रमन सूरी ने सर्राफा एसोसिएशन के सदस्यों से व्यवसाय में मानकों का ख्याल रखने को कहा। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वह आभूषण विक्रेताओं के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी